{"_id":"60aa77b88ebc3e2993561984","slug":"banvsl-1st-odi-bangladesh-beat-sri-lanka-by-33-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"BANvSL: बांग्लादेश की जीत में चमके तमीम-मुशफिकुर, पहले वन-डे में श्रीलंका को हराया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BANvSL: बांग्लादेश की जीत में चमके तमीम-मुशफिकुर, पहले वन-डे में श्रीलंका को हराया
Sun, 23 May 2021 09:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 23 May 2021 09:11 PM IST
सार
- बांग्लादेश ने पहले वन-डे में श्रीलंका को 33 रन से हराया
- मुशफिकुर रहीम और तमीम इकबाल ने खेली अर्धशतकीय पारी
- बांग्लादेश ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुशफिकुर रहीम (84) और तमीम इकबाल (52) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने रविवार को पहले वन-डे में श्रीलंका को 33 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 से बढ़ा ली है।
विज्ञापन
मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 50 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। मुशफिकुर और तमीम के अलावा महमुदुल्लाह ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
बांग्लादेश के 257 रन के जवाब में श्रीलंकाई टीम 48.1 ओवर्स 224 रन पर ही ऑलआउट हो गई। मैच में बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन मिर्जा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 30 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मुशफिकुर रहीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
उधर, श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीनचौके और पांच छक्के लगाए। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे 25 मई को खेला जाएगा।
Bangladesh won by 33 runs.#BANvSL pic.twitter.com/Csxl5D36g4
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 23, 2021