फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladeshi Cricketer Arafat Sunny set to be arrested for demanding dowry

दहेज मांगने वाले क्रिकेटर को हो सकती है जेल, कोर्ट ने जारी किया वारंट

Mon, 17 Jul 2017 04:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 17 Jul 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi Cricketer Arafat Sunny set to be arrested for demanding dowry
अराफात सनी
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर अराफात सनी खुद की वजह से  एक बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। इस परेशानी के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। उनपर दहेज मांगने का आरोप लगा है। बांग्लादेश की एक अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है और देखने पर मामला गंभीर नजर आता है।
विज्ञापन


ढाका के मेट्रोपॉलिटेन मजिस्ट्रेट जाकिर हुसैन टीपू ने बांग्लादेशी गेंदबाज के खिलाफ मामले की सुनवाई करने के बाद वारंट जारी कर दिया। अराफात के वकील के अनुसार उन्होंने कोर्ट के सामने आज की सुनवाई स्थगित कर तारीख बढ़ाने का आवेदन दिया था लेकिन कोर्ट ने उसे अस्वीकार कर दिया। इसके साथ ही उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी गई और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसी साल 20 जनवरी को एक महिला ने सनी अराफात की पत्नी होने का दावा किया था। उस महिला ने अराफात के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कहा था कि उन्होंने शादी के बाद उनके परिवार से  20 लाख रुपये दहेज के रूप में मांगे थे। इसके बाद सनी और उनकी मां के खिलाफ पुलिस ने विमेन एंड चिल्ड्रन प्रवेंशन एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांए हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने बांग्लादेश के लिए 16 वनडे और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 24 और टी-20 में 12 विकेट हासिल किए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed