{"_id":"5c0089dabdec224154007bfd","slug":"bangladesh-vs-west-indies-second-test-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"BANvWI: बांग्लादेश की निगाह विंडीज के खिलाफ सीरीज जीत पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BANvWI: बांग्लादेश की निगाह विंडीज के खिलाफ सीरीज जीत पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
bangladesh vs west indies
बांग्लादेश की टीम शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतरेगी तो उसकी निगाह सीरीज जीत पर होंगी। मेजबान टीम दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने 64 रन से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
अगर बांग्लादेश की टीम दूसरे मैच में जीतने में सफल रहती है तो यह उसकी केवल चौथी और 2014 के बाद पहले टेस्ट सीरीज जीत होगी। चार साल पहले बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज जीती थी।
विज्ञापन
पिछले दो वर्ष में बांग्लादेश की टीम दो बार (ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ )सीरीज जीत के करीब पहुंची लेकिन अंतिम समय में मौका चूक गई थी। कप्तान शाकिब अल हसन का कहना है कि टीम में विषम परिस्थितियों में भी बेहतर करने की क्षमता है। हमारे सामने चुनौती है और हम इसे पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन