फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bangladesh vs sri lanka 1st match group b asia cup 2018 live updates

मुश्फिकुर रहीम के शानदार शतक से बांग्लादेश का विजयी आगाज, श्रीलंका को 137 रन से रौंदा

Sun, 16 Sep 2018 08:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
bangladesh vs sri lanka 1st match group b asia cup 2018 live updates
मुश्फिकुर रहीम

मुश्फिकुर रहीम (144) के बेहतरीन शतक की बदौलत बांग्लादेश ने शनिवार को एशिया कप 2018 के उद्घाटन मैच में श्रीलंका को 137 रन के विशाल अंतर से मात देकर अपने अभियान का आगाज शाही अंदाज में किया। बांग्लादेश ने दुबई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और उसकी पूरी टीम 49.3 ओवर में 261 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में श्रीलंकाई टीम 35.2 ओवर में 124 रन पर ढेर हो गई। 

विज्ञापन


चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने तेज शुरुआत जरूर की, लेकिन जल्द ही उसे जोरदार झटके लगे। मुस्ताफिजुर रहमान ने दूसरे ओवर में कुसल मेंडिस को खाता भी नहीं खोलने दिया और एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान मशर्फे मुतर्जा ने उपुल थरंगा (27) और धनंजय डीसिल्वा को जल्दी-जल्दी आउट किया। मेहदी हसन ने कुसल परेरा (11) को एलबीडब्ल्यू आउट करके श्रीलंका को चौथा झटका दिया।
विज्ञापन


इसके बाद नियमित अंतराल में श्रीलंका के विकेट गिरते रहे और बांग्लादेश ने एकतरफा मुकाबला अपने नाम किया। बांग्लादेश की तरफ से मशर्फे मुर्तजा, मुस्ताफिजुर रहमान और मेहदी हसन ने दो-दो विकेट चटकाए। शकिब अल हसन, रुबेल हुसैन और मोसद्देक हुसैन को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुश्फिकुर रहीम (144) के बेहतरीन शतक की बदौलत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 49.3 ओवर में 261 रन बनाकर ऑलआउट हुई।  150 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 144 रन बनाने वाले रहीम आउट होने वाले बांग्लादेश के आखिरी बल्लेबाज रहे। वहीं चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए तमीम इकबाल ने राष्ट्रभक्त होने का परिचय देते हुए अस्पताल से लौटने के बाद बल्लेबाजी की और 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

दुबई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। तकरीबन एक साल बाद श्रीलंका टीम में वापसी कर रहे लसिथ मलिंगा ने पहले ही ओवर में बांग्लादेश का लगातार दो विकेट चटकाए। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर लिटन दास को कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया, जबकि शाकिब अल हसन को क्लीन बोल्ड किया। वहीं, दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर तमीम इकबाल (2*) रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।

लगातार दो विकेट गिर जाने के बाद मुशफिकुर रहीम और  मोहम्मद मिथुन की जोड़ी ने बांग्लादेश के स्कोर को आगे तक पहुंचाया। मगर 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर मलिंगा ने मोहम्मद मिथुन को विकेटकीपर कुसल परेरा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 68 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 63 रन की शानदार पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए मिथुन और रहीम के बीच 131 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद बांग्लादेश को महमदुल्लाह (1) के रूप में चौथा झटका लगा। 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर अमिला अपोंसो ने उन्हें धनंजय डी सिल्वा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलिया का रास्ता दिखाया। 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर मलिंगा ने मोसादेक हुसैन (1) को विकेटकीपर कुसल परेरा के हाथों आउट कराया। इसके बाद सुरंगा लकमल ने बांग्लादेश को छठा झटका दिया। उन्होंने मेहंदी हसन (15) को खुद की गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेजा।   

यहां से रहीम को कप्तान मशर्फे मुर्तजा (11) का साथ मिला और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी की। डीसिल्वा ने मुर्तजा को थरंगा के हाथों कैच आउट कराकर बांग्लादेश को सातवां झटका दिया। जल्द ही डीसिल्वा ने रुबेल हुसैन (2) को एलबीडब्ल्यू आउट करके बांग्लादेश को आठवां झटका दिया। इसके बाद रहीम और मुस्ताफिजुर रहमान (10) ने 9वें विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की। अफसोस रहमान रनआउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कलाई में पट्टी बांधकर तमीम इकबाल मैदान पर लौटे और रहीम का साथ निभाया। मुश्फिकुर रहीम ने 123 गेंदों में एक छक्के और सात चौकों की मदद से अपने वन-डे करियर का छठा शतक जमाया। 

श्रीलंका की तरफ से लसिथ मलिंगा ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। धनंजय डी सिल्वा ने दो जबकि थिसारा परेरा, अमिला अपोंसो और सुरंगा लकमल को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

बांग्लादेशः तमीम इकबाल, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मोसादेक हुसैन, मेहंदी हसन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान। 


श्रीलंकाः उपुल थरंगा, धनंजय डी सिल्वा, कुसल परेरा (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), थिसारा परेरा, दसुन शनाका, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, अमिला अपोंसो, दिलरुवान परेरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed