{"_id":"8928bdae89157ea491436b204c5314a1","slug":"bangladesh-vs-south-africa-first-test-fourth-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश-द. अफ्रीका टेस्ट का चौथा दिन धुला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश-द. अफ्रीका टेस्ट का चौथा दिन धुला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 24 Jul 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
काफी इंतजार के बाद स्थानीय समयानुसार एक बजकर 25 मिनट पर दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया गया।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 248 रन बनाए थे जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 326 रन का स्कोर खड़ा किया था।
तीसरे दिन जब दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 61 रन बना लिए थे तब खराब रोशनी के कारण 24.5 ओवर पहले खेल रोकना पड़ा था।
ओपनर जिल 33 जबकि डीन एल्गर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश की बढ़त अब सिर्फ 17 रन की है।
दो मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट ढाका में 30 जुलाई से तीन अगस्त तक खेल जाएगा।