{"_id":"5dfa5ca28ebc3e87f117f307","slug":"bangladesh-refuses-to-play-tests-but-agrees-to-tour-pakistan-for-t20s","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में टेस्ट मैच खेलने से बांग्लादेश ने किया मना, पर इस फॉर्मेट के लिए जताई सहमति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान में टेस्ट मैच खेलने से बांग्लादेश ने किया मना, पर इस फॉर्मेट के लिए जताई सहमति
Wed, 18 Dec 2019 10:36 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है लेकिन उसने देश में टी-20 सीरीज खेलने पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने इससे पहले बांग्लादेश को अपने घर में दो टेस्ट मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने बुधवार को कहा कि उन्होंने बीसीबी को कड़े शब्दों में पत्र लिखा है और टेस्ट नहीं खेलने के कारणों के बारे में बताने को कहा है। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
यह सीरीज जनवरी-फरवरी में खेली जानी थी। उन्होंने कहा, 'बीसीबी ने हमें सूचित किया है कि वे पाकिस्तान में तीन टी-20 मैच खेलना चाहते हैं लेकिन अब वे टेस्ट मैच नहीं खेलना चाहता है।' श्रीलंकाई टीम के दौरे से पाकिस्तान में दस साल बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई है।
विज्ञापन