फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Man MD Ibrahim sneaked into india to watch IPL matches BSF sent back

IPL 2022: आईपीएल देखने के लिए अवैध तरीके से भारत में घुसा बांग्लादेशी युवक, बीएसएफ ने वापस भेजा

Sun, 17 Apr 2022 12:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 12:02 PM IST
सार

बांग्लादेश के पूर्व चंदपुर में रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम आईपीएल देखने के लिए बॉर्डर पार करके भारत पहुंच गए। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें पकड़ा और उनके देश वापस भेज दिया। 
 

विज्ञापन
Bangladesh Man MD Ibrahim sneaked into india to watch IPL matches BSF sent back
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

खेल की कोई सीमा नहीं होती और क्रिकेट के लिए कोई बाउंड्री नहीं है। बांग्लादेश के पूर्व चंदपुर में रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम ने इस कथन को सच कर दिखाया है। उन्होंने आईपीएल के मैच देखने के लिए भारत-बांग्लादेश की सीमा पार कर दी। वो भारत के अंदर भी पहुंच गए और भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। इस बीएसएफ के जवानों को इब्राहिम के बॉर्डर पार करने की वजह पता चली तो वो भी चौंक गए। इसके बाद इब्राहिम को उनके देश वापस भेज दिया गया। अब इब्राहिम चर्चा में बने हुए हैं। चारों तरफ क्रिकेट को लेकर उनके प्यार की चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


इब्राहिम ने भारत के पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगनास के पास बॉर्डर पार किया था और भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। पूछताछ के दौरान इब्राहिम ने बताया कि वो क्रिकेट फैन हैं और आईपीएल के मैच देखने के लिए मुंबई जा रहे हैं। उन्होंने भारत का बॉर्डर पार करने के लिए एक दलाल को 5000 बांग्लादेशी टाका दिए थे। इसके बाद भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इब्राहिम को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंप दिया। 
विज्ञापन

कम हुई है आईपीएल की रेटिंग
हाल ही जारी की गई टीआरपी रेटिंग में खुलासा हुआ है कि आईपीएल की रेटिंग कम हुई है और लोगों को मैच देखने में मजा नहीं आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल की रेटिंग में 33 फीसदी और टीआरपी में 14 फीसदी की गिरावट हुई है। हालांकि, क्रिकेट के असली फैंस अभी भी मैच के दौरान टीवी से चिपके रहते हैं और हर मैच का मजा ले रहे हैं। वहीं बोर्ड परीक्षा के कारण आईपीएल के युवा फैंस चाहकर भी मैच नहीं देख पा रहे हैं। 

मुंबई और चेन्नई इस सीजन फ्लॉप
आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें इस साल फ्लॉप रही हैं। मुंबई और चेन्नई ने मिलकर आईपीएल में नौ खिताब जीते हैं। मुंबई पांच बार और चेन्नई चार बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। हालांकि, यह सीजन दोनों टीमों के लिए बेहद खराब रहा है। चेन्नई की टीम पांच मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है। वहीं मुंबई इंडियंस लगातार छह मैच हारकर अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इस सीजन दोनों नई टीमें गुजरात और लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed