{"_id":"69c3c692dfd1c9e6db0551b0","slug":"bangladesh-cricket-habibul-bashar-said-he-wants-shakib-al-hassan-to-play-for-bcb-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh Cricket: शाकिब अल हसन की होगी वतन वापसी, क्या फिर खेलेंगे BCB के लिए क्रिकेट? जानिए क्या है मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Bangladesh Cricket: शाकिब अल हसन की होगी वतन वापसी, क्या फिर खेलेंगे BCB के लिए क्रिकेट? जानिए क्या है मामला
Wed, 25 Mar 2026 04:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:57 PM IST
सार
शाकिब अल हसन की वापसी पर चयन समिति प्रमुख हबीबुल बशर ने इच्छा जताई कि वे कम से कम 2027 विश्व कप तक टीम के लिए खेलें। हालांकि, अभ्यास की कमी के कारण शाकिब न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में शामिल नहीं होंगे, लेकिन भविष्य में उनकी वापसी पर विचार जारी है।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष हबीबुल बशर ने कहा है कि वह चाहते हैं कि अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन वापस वतन लौटकर कम से कम दो और वर्ष तक देश की तरफ से खेलें, जिसमें 2027 का वनडे विश्व कप भी शामिल है।
विज्ञापन
बशर ने की शाकिब से वतन वापसी की गुजारिश
शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग पार्टी के सदस्य रहे 38 वर्षीय शाकिब अपनी सरकार के पतन के बाद अमेरिका चले गए थे और अंतरिम सरकार ने उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने से रोक दिया था। लेकिन इस साल की शुरुआत में नई सरकार के गठन के बाद पद संभालने वाले बशर चाहते हैं कि शाकिब वापस वतन लौटकर फिर से देश की तरफ से खेलें।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं होंगे शामिल
बशर ने कहा कि शाकिब की वापसी पर विचार किया जा रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 अप्रैल से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में उन्हें टीम में रखना संभव नहीं हो पाएगा क्योंकि इसमें अब बहुत कम समय बचा है। उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अब अधिक समय नहीं बचा है। मुझे पता नहीं है कि हाल में शाकिब ने कितनी क्रिकेट खेली है। उनके बारे में मैं जितना जानता हूं उसके आधार पर यह कह सकता हूं कि वह ऐसे खिलाड़ी नहीं है जो कल आकर ही खेलना शुरू कर दें।' बशर ने क्रिकबज से कहा, 'उन्हें भी अभ्यास की जरूरत पड़ती है। इसमें भावनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। निश्चित तौर पर अगर हम शाकिब के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें लंबे समय तक टीम से जोड़ने के बारे में सोचेंगे।'

दो साल और खेल सकते हैं शाकिब
शाकिब ने संन्यास लेने से पहले अपने घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलने की इच्छा व्यक्त की है, लेकिन बशर ने कहा कि यह दिग्गज क्रिकेटर अभी भी कम से कम दो साल और खेल सकता है। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं सोच रहा कि शाकिब एक सीरीज में खेलने के लिए आए और फिर वापस लौट जाएं। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हम चाहेंगे कि वह लंबे समय तक अपना योगदान देते रहें और इसके लिए तैयारी बहुत महत्वपूर्ण है। मैं चाहता हूं कि वह टीम से जुड़े और कम से कम 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक खेलें।'