फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bangladesh cricket board postponed Asia XI, World XI matches due to coronavirus fears

कोरोना के चलते स्थगित हुआ एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन टी-20 मैच 

Wed, 11 Mar 2020 09:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 11 Mar 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
bangladesh cricket board postponed Asia XI, World XI matches due to coronavirus fears
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड - फोटो : social media

कोरोनावायरस के कहर के चलते बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच खेले जाने वाले दोनों टी-20 मैच स्थगित कर दिए हैं।

विज्ञापन


एशिया और वर्ल्ड इलेवन के बीच ये दोनों मैच 21 और 22 मार्च को खेले जाने वाले थे लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के कारण स्पोर्ट्स के कुछ इवेंट को रद्द तो कई को स्थगित करना पड़ा है।
विज्ञापन


बीसीबी प्रमुख नजमुल हसन ने कहा कि हमने इन दोनों मैचों को स्थगित कर दिया है। कोरोनावायरस के कारण 21 और 22 मार्च को मैचों के आयोजन में हमें दिक्कत हो रही है। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सभी लोग यहां आकर मैच खेल सकते हैं। इसीलिए हमने दोनों मैचों और कंसर्ट को रद्द करने का फैसला किया है। इसके आयोजन में कई सारी बाधाएं आ रही हैं। हम इसे बाद में कराएंगे जब उचित समय आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट समेत छह खिलाड़ी थे शामिल

बता दें कि दोनों ही टीमों का एलान पहले ही हो चुका था। एशिया इलेवन में भारतीय टीम के छह खिलाड़ियों को जगह दी गई थी, जिसमें कप्तान विराट कोहली के अलावा केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव शामिल थे।

केएल राहुल को सिर्फ एक मैच के लिए शामिल किया गया था। एशिया की 15 सदस्यीय टीम में भारत के छह खिलाड़ी के अलावा बांग्लादेश के चार, अफगानिस्तान और श्रीलंका के दो-दो और नेपाल का एक खिलाड़ी शामिल थे।
 

ए आर रहमान का था कंसर्ट

वर्ल्ड XI की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस को दी गई थी। इसके अलावा 12 सदस्यीय टीम में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को भी शामिल किया गया था। इसके अलावा इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, जॉनी बेयरस्टो और आदिल रशीद को जगह मिली थी। गेल के अलावा वेस्टइंडीज की टीम से कप्तान किरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन और शेल्डन कॉटरेल टीम में मौजूद थे।

गौरतलब है कि ये मैच बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबर रहमान की 100वीं जन्मशताब्दी के मौके पर खेले जाने वाले थे। इस दौरान दिग्गज भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का कंसर्ट भी था। हालांकि अब इस पूरे प्रोग्राम को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed