{"_id":"6a6a413680251051be09e8c1","slug":"bangladesh-cricket-board-named-litton-das-as-bangladesh-odi-captain-with-world-cup-2027-in-sight-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCB: 2027 वनडे विश्व कप से पहले बांग्लादेश का बड़ा फैसला, इस बल्लेबाज को 50 ओवर प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCB: 2027 वनडे विश्व कप से पहले बांग्लादेश का बड़ा फैसला, इस बल्लेबाज को 50 ओवर प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया
Wed, 29 Jul 2026 11:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:36 PM IST
सार
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने वनडे विश्व कप 2027 से पहले बड़ा फैसला लिया है। बीसीबी ने लिटन दास को 50 ओवर प्रारूप का नया कप्तान नियुक्त किया है।
विज्ञापन
लिटन दास
- फोटो : ANI
विस्तार
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने 2027 क्रिकेट विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बुधवार को अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। लिटन ने मेहदी हसन मिराज की जगह ली है। मिराज जून 2025 से टीम की कप्तानी कर रहे थे लेकिन इस महीने की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से हार के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया।
मिराज की लेंगे जगह
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर लिखा, 'बधाई हो, लिटन कुमार दास! बांग्लादेश की वनडे टीम के नए कप्तान।' मिराज की कप्तानी में बांग्लादेश ने 20 वनडे मुकाबलों में से 10 में जीत दर्ज की, जबकि नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा। लिटन पहले से ही टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अब वह वनडे टीम की भी कमान संभालेंगे।
दाएं हाथ के बल्लेबाज लिटन इससे पहले भी अंतरिम कप्तान के तौर पर वनडे टीम की अगुआई कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में बांग्लादेश ने सात में से तीन मैच जीते थे। यह नियुक्ति 2027 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।