फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Cricket Board has postponed their tour of Ireland in September amid speculation of India series

IND vs BAN: क्या बांग्लादेश के साथ हो सकती है भारत की सीरीज? बीसीबी ने अचानक क्यों स्थगित किया आयरलैंड दौरा

Sun, 22 Mar 2026 01:23 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 22 Mar 2026 01:23 PM IST
सार

बांग्लादेश ने इस साल सितंबर में होने वाले आयरलैंड दौरे को फिलहाल टाल दिया है। इससे इस बात की संभावना बढ़ गई है कि भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले साल स्थगित की गई सीमित ओवरों की सीरीज हो सकती है।

विज्ञापन
Bangladesh Cricket Board has postponed their tour of Ireland in September amid speculation of India series
बांग्लादेश बनाम भारत - फोटो : ICC-BCCI (X)

विस्तार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सितंबर 2026 में होने वाला आयरलैंड दौरा स्थगित कर दिया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, बोर्ड इस अवधि के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की मेजबानी करने की योजना बना रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक, जब भारत के साथ होने वाली सीरीज को 2025 से शिफ्ट कर सितंबर 2026 में किया गया था, उसी समय क्रिकेट आयरलैंड से नई तारीख देने का अनुरोध किया गया था। तब आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2026 में दौरे को आगे बढ़ाने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद दोनों बोर्ड आपसी सहमति से सीरीज को टालने पर सहमत हुए।
विज्ञापन

क्या है संभावित कार्यक्रम
बांग्लादेश का आयरलैंड दौरा 2027 में किसी समय आयोजित किया जा सकता है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए 28 अगस्त 2026 को बांग्लादेश पहुंच सकती है। वनडे मुकाबले एक, तीन और छह सितंबर को, जबकि टी20 मैच नौ, 12 और 13 सितंबर को खेले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को अपने घर में वनडे सीरीज में 2-1 से हराया है। सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। टीम के 79 रेटिंग प्वाइंट हैं और वह 10वें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज से आगे है। बांग्लादेश का ध्यान वनडे विश्व कप 2027 के लिए क्वालिफाई करने पर है। विश्व कप में सीधे क्वालिफाई करने के लिए बांग्लादेश को 31 मार्च 2027 तक टॉप-8 में जगह बनानी होगी। अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती तो उसे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

दौरा टला तो बांग्लादेश की बढ़ेगी मुश्किलें
आयरलैंड दौरे के टलने के बाद बांग्लादेश के पास न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के दौरे का कार्यक्रम है। बांग्लादेश और भारत के रिश्ते पिछले कुछ महीनों में असामान्य रहे हैं। बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 के मैच खेलने के लिए भारत नहीं आई थी और विश्व कप का बहिष्कार किया था। ऐसे में भारतीय टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी या नहीं, इस पर फिलहाल निश्चितता के साथ कुछ भी नहीं कहा जा सकता। अगर भारत का दौरा किसी कारण से टलता है तो बांग्लादेश के पास क्वालिफिकेशन डेडलाइन से पहले सीमित वनडे मैच ही बचेंगे, जो सीधे विश्व कप में उसकी एंट्री को मुश्किल बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed