{"_id":"5dbc14b48ebc3e93b532e0bc","slug":"bangladesh-coach-on-pollution-in-delhi-its-not-ideal-but-no-one-will-die","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली प्रदूषण पर बांग्लादेशी कोच का बड़ा बयान, बोले- हालात चिंताजनक लेकिन कोई मरेगा नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली प्रदूषण पर बांग्लादेशी कोच का बड़ा बयान, बोले- हालात चिंताजनक लेकिन कोई मरेगा नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 01 Nov 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बांग्लादेश कोच रसेल डोमिंगो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मगर देश की राजधानी दिल्ली दिवाली के बाद से ही गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी है। दिल्ली के इस खतरनाक वायु प्रदूषण से सब परेशान हैं। प्रदूषण को लेकर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो ने बड़ा बयान दिया है।
2 of 5
बांग्लादेशी क्रिकेटर
- फोटो : पीटीआई
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नए कोच रसेल डोमिंगो ने कहा, हालात चिंताजनक है, लेकिन कोई मर नहीं रहा है क्योंकि प्रदूषण की समस्या हमारे देश में भी है। उनका कहना था कि दिल्ली में दूषित हवा में आना उनके लिए कोई बड़ा मामला नहीं था क्योंकि दुनिया के कई देशों में यह समस्या है।
3 of 5
pollution in delhi ncr
- फोटो : ani
उन्होंने कहा, हमें पता है श्रीलंका की टीम ने आखिरी बार यहां पर संघर्ष किया था। देखिए थोड़ा बहुत प्रदूषण बांग्लादेश में ही है इसलिए यह हमारे लिए बड़ा मसला नहीं था। ऐसा दुनिया के कई देशों में है। खिलाड़ी खेल को लेकर व्यस्त हो चुके हैं और इस बारे में ज्यादा शिकायत नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बांग्लादेश कोच रसेल डोमिंगो
- फोटो : सोशल मीडिया
डोमिंगो ने आगे कहा, 'यह सिर्फ तीन घंटे की ही बात है और उसके बाद सब कुछ आसान होगा। हो सकता है आंखों में थोड़ी खुजली ही हो गले हल्का सा कड़वा का हो जाए लेकिन यह ठीक है। कोई भी ऐसे हालात में मरने वाला तो नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
लिटन दास
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण की वजह से कई बांग्लादेशी खिलाड़ी मास्क पहनकर अभ्यास करते नजर आए। लिटन दास, डेनियल विटोरी समेत कई लोगों को मास्क पहनकर प्रैक्टिस करते देखा गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।