फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या विवाद के फैसले की साये में पहला टेस्ट मैच, इंदौर में होगी अतिरिक्त जवानों की तैनाती

Fri, 01 Nov 2019 03:04 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 01 Nov 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Indore police to deploy extra force before Ind vs ban test match ahead of Ayodhya verdict
पुलिस बल और भारतीय टीम - फोटो : Social Media

इंदौर में खेले जाने वाले भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। चूंकि अगले महीने अयोध्या भूमि विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है, इसलिए पुलिस विभाग 14 नवंबर से शहर में खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की तैयारी में जुट गई है।

Indore police to deploy extra force before Ind vs ban test match ahead of Ayodhya verdict
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को इंदौर रेंज के एडीजीपी वरुण कपूर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायलय के संभावित फैसले के मद्देनजर मैच स्थल पर अतिरिक्त जवान तैनात करने का फैसला लिया गया है। हम इंदौर रेंज के आठ जिलों में बल की तैनाती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी कर रहे हैं।
Indore police to deploy extra force before Ind vs ban test match ahead of Ayodhya verdict
पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने आगे कहा कि मैच संवेदनशील समय पर आयोजित किया जा रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिहाज से इंदौर रेंज को बहुत संवेदनशील माना जाता है। इस बात की काफी संभावना है कि सुप्रीम कोर्ट अयोध्या विवाद पर फैसला इसी दौरान सुनाएगा। इसके बावजूद, हम मैच के लिए पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indore police to deploy extra force before Ind vs ban test match ahead of Ayodhya verdict
इंदौर क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : Social Media

एडीजीपी ने आगे बताया कि पुलिस कर्मी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नजर रख रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि तीन टी-20 मैच की सीरीज के बाद पहले टेस्ट की मेजबानी इंदौर की मिली है तो कोलकाता में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed