फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bangladesh-clinch-odi-series-by-3-0

हमसे आगे निकला पड़ोसी, कीवी का सफाया

Mon, 04 Nov 2013 01:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Nov 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
bangladesh-clinch-odi-series-by-3-0

क्रिकेट जगत में बांग्लादेश को मेमना माना जाता है लेकिन इस टीम ने भी वनडे मैच में न सिर्फ तीन सौ से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया बल्कि सीरीज में क्लीन स्वीप भी कर लिया।

विज्ञापन


बांग्लादेश ने शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया। रविवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में बांग्ला टीम ने जीत के लिए मिले 308 रनों के लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन


बांग्लादेश ने कीवी टीम से पहला मैच डकवर्थ-लुइस के आधार पर 43 रन से जीता था। इसके बाद दूसरे वनडे में 40 रन से जीत हासिल की थी।

टेलर ने जड़ा शतक
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 307 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम की ओर से पूर्व कप्तान रॉस टेलर (नाबाद 107) ने आतिशी पारी खेलते हुए शतक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलर ने अपनी 93 गेंदों की पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा कोलिन मुनरो ने 85 रनों का योगदान दिया।

bangladesh cricket team

















बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्ला टीम को शानदार शुरुआत मिली। शमसुर रहमान (96) और जिआउर रहमान (22) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े।

शतक से चुके शमसुर
मैन ऑफ द मैच बने शमसुर ने अपना विकेट संभाले रखा और क्रीज पर आए बल्लेबाजों के साथ उपयोगी साझेदारी करते गए।

हालांकि वह महज चार रन से अपने शतक से चूक गए। उनके अलावा नईम इस्लाम ने भी 63 रनों की साहसिक पारी खेली।

नईम के रन आउट होने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने बांग्ला टीम की चुनौती बनाए रखी और चार गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed