{"_id":"157a33de1b0a781512584575acf14320","slug":"bangladesh-beat-pakistan-by-five-wicket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश फाइनल में, भारत से होगी टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश फाइनल में, भारत से होगी टक्कर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया कप मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
मेजबान बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप टी-20 चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसका सामना रविवार को भारत से होगा।
बांग्लादेश ने अपने चौथे मुकाबले में बुधवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित कर दिया। पाकिस्तान की ओर से रखे गए 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम ने पांच गेंद शेष रहते 131 रन बनाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
बांग्लादेश की ओर से सौम्य सरकार ने सबसे अधिक 48 रन बनाए जबकि विषम परिस्थितियों में महमूदुल्लाह ने 15 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए वहीं कप्तान मशरफे मुर्तजा ने सात गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए। इससे पहले, पाकिस्तान ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 129 रन बनाए।
विज्ञापन
पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक रन सरफराज अहमद ने बनाए। उन्होंने नाबाद 58 रन की पारी खेली। शोएब मलिक ने 41 रन का योगदान दिया।
सरफराज और मलिक ने पांचवें विकेट के लिए 70 रन जोड़े। सरफराज ने 42 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए वहीं शोएब ने 30 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। बांग्लादेश की ओर से पेसर अल अमीन हुसैन ने तीन जबकि अराफात सनी ने दो विकेट झटके। मशरफे मुर्तजा और तस्कीन के खाते में एक-एक विकेट गया।