फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs WI: Bangladesh team beat West Indies 3-0 in ODIs, win second consecutive ODI series

BAN vs WI: वनडे में बांग्लादेश की टीम ने वेस्टइंडीज का 3-0 से सफाया किया, लगाातर दूसरी ODI सीरीज अपने नाम की

Sun, 17 Jul 2022 03:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 Jul 2022 03:16 PM IST
सार

पहला वनडे बांग्लादेश ने छह विकेट से जीता था। वहीं, दूसरे वनडे में बांग्लादेश की टीम ने नौ विकेट से जीत हासिल की। यह बांग्लादेश की लगातार दूसरी वनडे सीरीज में जीत है। इससे पहले टीम ने दक्षिण अफ्रीका को भी आडीआई सीरीज में हराया था।

विज्ञापन
BAN vs WI: Bangladesh team beat West Indies 3-0 in ODIs, win second consecutive ODI series
तैजुल इस्लाम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 48.4 ओवर में 178 रन पर सिमट गई थी। जवाब में बांग्लादेश ने 48.3 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप कर दिया। बांग्लादेश ने सीरीज के तीनों मैचों में जीत हासिल की।
विज्ञापन

 

पहला वनडे बांग्लादेश ने छह विकेट से जीता था। वहीं, दूसरे वनडे में बांग्लादेश की टीम ने नौ विकेट से जीत हासिल की। यह बांग्लादेश की लगातार दूसरी वनडे सीरीज में जीत है। इससे पहले टीम ने दक्षिण अफ्रीका को भी आडीआई सीरीज में हराया था। वहीं, पिछले सात द्विपक्षीय वनडे सीरीज में बांग्लादेश टीम की यह छठी सीरीज जीत है। टीम अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयारी में जुट गई है।

WI vs BAN Dream11 Prediction, Fantasy Cricket Tips, Dream11 Team, Playing  XI, Pitch Report, Injury Update- Bangladesh Tour of West Indies, 3rd ODI
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत खराब रही। 16 रन तक विंडीज टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद केसी कार्टी और कप्तान निकोलस पूरन ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी निभाई। कार्टी 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पूरन ने अर्धशतक जमाया। रोवमन पॉवेल 18 रन बनाकर आउट हुए। कीमो पॉल छह रन, अकील हुसैन एक रन और रोमारियो शेफर्ड 19 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

निकोलस पूरन 109 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 73 रन बनाकर आउट हुए। मोती दो रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने पांच विकेट झटके। वहीं, नासुम अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को दो-दो विकेट मिला। मोसद्दक हुसैन को एक विकेट मिला। 

Match Preview - West Indies vs Bangladesh, Bangladesh tour of West Indies  2022, 3rd ODI | ESPNcricinfo.com

179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत खराब रही। नजमुल हुसैन शांतो एक रन बनाकर आउट हुए। कप्तान तमीम इकबाल ने लिटन दास के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी निभाई। कप्तान तमीम 34 रन बनाकर आउट हुए। लिटन दास ने अर्धशतकीय पारी खेली। वह 50 रन बनाकर ही आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया।

अफिफ हुसैन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। महमदुल्लाह ने 26 रन और मोसद्दक हुसैन ने 14 रन की पारी खेली। नुरुल हसन और मेंहदी हसन ने नाबाद 32 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश को जीत दिलाई। नुरुल 32 रन और मेंहदी 16 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से गुदाकेश मोती ने चार विकेट झटके। वहीं, अल्जारी जोसेफ और पूरन को एक-एक विकेट मिला। 

Live Streaming Bangladesh vs West Indies 2nd ODI: BAN vs WI Stream Live  Cricket Online on FanCode | Cricket News – India TV
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed