{"_id":"69b7e3b31921c8fc550c7557","slug":"ban-vs-pak-confusion-prevails-over-babar-azam-exclusion-from-bangladesh-tour-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BAN vs PAK: बाबर आजम की गैरमौजूदगी पर घमासान, चयनकर्ता और मुख्य कोच के बयानों में विरोधाभास; क्या है विवाद?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BAN vs PAK: बाबर आजम की गैरमौजूदगी पर घमासान, चयनकर्ता और मुख्य कोच के बयानों में विरोधाभास; क्या है विवाद?
Mon, 16 Mar 2026 04:34 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:34 PM IST
सार
बांग्लादेश दौरे से बाबर आजम के बाहर होने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट में भ्रम की स्थिति है। दरअसल, चयनकर्ता आकिब जावेद और कोच माइक हेसन ने अलग-अलग कारण बताए हैं।
विज्ञापन
माइक हेसन-बाबर आजम-आकिब जावेद
- फोटो : ACC-PCB-ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट में बांग्लादेश दौरे से स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को बाहर किए जाने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-2 से गंवा दी। यह भ्रम चयनकर्ता आकिब जावेद, मुख्य कोच माइक हेसन और खुद बाबर आजम के अलग-अलग बयानों के कारण पैदा हुआ है। चर्चा इस बात पर हो रही है कि क्या पूर्व कप्तान बाबर को इस दौरे से बाहर करना सही फैसला था या नहीं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान: कोच हेसन को क्यों बनाया जा रहा बलि का बकरा? चयनकर्ता ने उन पर हार का ठीकरा फोड़ा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान: कोच हेसन को क्यों बनाया जा रहा बलि का बकरा? चयनकर्ता ने उन पर हार का ठीकरा फोड़ा
विज्ञापन
बाबर को ड्रॉप करने के लिए आकिब जावेद ने क्या दलील दी?
- शुरुआत में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश दौरे के लिए टीम घोषित करते समय यह साफ नहीं किया था कि बाबर आजम और कुछ अन्य स्टार खिलाड़ियों को टीम से ड्रॉप किया गया है या उन्हें आराम दिया गया है।
- पिछले शनिवार को चयनकर्ता आकिब जावेद ने मीडिया से कहा कि चयनकर्ताओं को बताया गया था कि बाबर आजम और फखर जमां टी20 विश्व कप के बाद चोटिल हो गए थे।
- जावेद ने कहा, 'यह हमारे लिए हैरानी की बात है। हमने पीसीबी से इस मामले की जांच करने को कहा है कि उन्हें विश्व कप के बाद चोट कैसे लगी और क्या वे टूर्नामेंट में पूरी तरह फिट होकर खेले थे या नहीं।'
- हालांकि, अगले ही दिन बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी फिटनेस को लेकर जावेद के बयान पर सवाल उठाया।
सीरीज हारने पर क्या बोले कोच माइक हेसन?
इसके बाद ढाका में तीसरा और अंतिम वनडे हारने के बाद मुख्य कोच माइक हेसन ने एक अलग ही वजह बताई। उन्होंने कहा कि बाबर समेत कुछ सीनियर खिलाड़ियों को युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए आराम दिया गया था। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में चार नए खिलाड़ियों माज सदाकत, शमील हुसैन, गाजी घोरी और साद मसूद को शामिल किया गया था, जबकि साहिबजादा फरहान और अब्दुल समद ने भी वनडे में डेब्यू किया। टीम प्रबंधन ने इन नए खिलाड़ियों को आजमाया और हेसन ने उनके प्रदर्शन पर संतोष जताया।
इस बीच पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटरों और सोशल मीडिया पर फैंस ने पीसीबी से मांग की है कि बाबर आजम को टीम से बाहर करने के पीछे की असली वजह साफ-साफ बताई जाए। कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने तो आकिब जावेद पर यह आरोप भी लगाया है कि उनका बाबर आजम के साथ व्यक्तिगत विवाद हो सकता है।