फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs NZ 1st Test: Kane Williamson scored century in 4th consecutive test, equals Bradman-Virat Kohli record

BAN vs NZ 1st Test: केन विलियम्सन ने लगातार चौथे टेस्ट में शतक जड़ा, ब्रैडमैन-विराट की इस मामले में बराबरी की

Wed, 29 Nov 2023 10:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Nov 2023 10:21 PM IST
सार

विलियम्सन न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर पूर्व कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर हैं। उन्होंने 19 टेस्ट शतक लगाए थे।

विज्ञापन
BAN vs NZ 1st Test: Kane Williamson scored century in 4th consecutive test, equals Bradman-Virat Kohli record
केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेले जाने के बाद अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सिलहट में खेले जा रहे पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 310 रन बनाए थे। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 266 रन बना लिए हैं। केन विलियम्सन ने 104 रन की पारी खेली। उन्होंने लगातार चौथे टेस्ट में चौथा शतक लगाया।
विज्ञापन

यह विलियम्सन के टेस्ट करियर का 29वां शतक रहा और उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और महान डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है। विराट ने भी 29 शतक लगाए हैं, जबकि ब्रैडमैन ने भी 29 टेस्ट शतक लगाए थे। विलियम्सन ने ऐसा 95वें टेस्ट की 165वीं पारी में किया है, जबकि कोहली ने ऐसा 111वें टेस्ट की 187वीं पारी में 29 शतक लगाए थे। हालांकि, ब्रैडमैन ने 51 टेस्ट की 79वीं पारी में ही 29 शतक लगा दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विलियम्सन न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर पूर्व कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर हैं। उन्होंने 19 टेस्ट शतक लगाए थे। वहीं, ओवरऑल वह 17वें स्थान पर हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं। उन्होंने 51 टेस्ट शतक लगाए थे। विलियम्सन न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 95 टेस्ट में 55.22 की औसत से 8228 रन बनाए हैं। 29 शतक के अलावा उनके नाम 33 अर्धशतक हैं। 251 रन टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
विज्ञापन

टेस्ट मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 85.1 ओवर में 310 रन पर सिमट गई। महमूदुल हसन जॉय ने 86 रन की पारी खेली। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 37 और मोमिनुल हक ने 37 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने चार विकेट लिए, जबकि काइल जेमीसन और एजाज पटेल को दो-दो विकेट मिले। कप्तान टिम साउदी और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में न्यूजीलैंड के लिए विलियम्सन ने 11 चौके की मदद से 104 रन बनाए। वहीं, डेरिल मिचेल ने 41 रन और फिलिप्स ने 42 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक जेमीसन सात और साउदी एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम नए अब तक सबसे ज्यादा चार विकेट लिए हैं। वहीं, शोरिफुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज, नईम हसनऔर मोमिनुल ने एक-एक विकेट लिया है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed