BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार, बांग्लादेश ने टी-20 सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
- बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया
- पांच मैचों की टी-20 सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
- बांग्लादेश की जीत में चमके अफिफ
विस्तार
बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ मेजबान बांग्लादेश ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवर्स में सात विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने आठ गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नामकर लिया। मेजबान टीम की तरफ से अफिफ हुसैन ने 37* और नुरुल हसन ने 22* रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 56 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। बांग्लादेश की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अफिफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Bangladesh lead the five-match T20I series 2-0!
Afif Hossain and Nurul Hasan share an unbeaten 56-run stand to guide their side to a five-wicket win 🙌
📝 https://t.co/1c6I7YaBu1 | #BANvAUS pic.twitter.com/BuIv9DCz2S— ICC (@ICC) August 4, 2021विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 13 रन के स्कोर पर एलेक्स कैरी के रूप में कंगारू टीम को पहला झटका लगा। वहीं, 103 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। मेहमान टीम की तरफ से मिशेल मार्श और मोइसेस हेंड्रिक्स को छोड़कर किसी का बल्ला नहीं चला। मार्श और हेंड्रिक्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। बांग्लादेश की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने 23 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। उधर, ऑस्ट्रेलिया के 121 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम भी शुरुआत खराब रही। 9 रन के स्कोर पहला विकेट गिरा। शाकिब अल हसन (26) और मेहदी हसन (23) के बीच तीसरे विकेट के लिए 37 और नुरुल हसन और हुसैन के बीच 56 रन की नाबाद साझेदारी ने मेजबान टीम को जीत दिलाई।