फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ban vs afg live streaming telecast channel when where how to watch bangladesh vs afghanistan asia cup t20 matc

BAN vs AFG Asia Cup T20 Live Streaming: बांग्लादेश और अफगानिस्तान में होगा मुकाबला, जानें कब और कैसे देखें मैच

Tue, 30 Aug 2022 10:49 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 30 Aug 2022 10:49 AM IST
सार

बांग्लादेश की टीम इस मैच को अपने नाम कर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। वह तीन बार फाइनल हार चुका है। पिछले दो संस्करण (2016, 2018) में उसने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी।

विज्ञापन
ban vs afg live streaming telecast channel when where how to watch bangladesh vs afghanistan asia cup t20 matc
मोहम्मद नबी और शाकिब अल हसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप का तीसरा मुकाबला मंगलवार (30 अगस्त) को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह पूल-बी का दूसरा मुकाबला होगा। अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में पांच बार की चैंपियन श्रीलंका को हराया था। वह अंक तालिका में फिलहाल पहले स्थान पर है। उसके दो अंक हैं। नेट रनरेट की बात करें तो वह +5.176 है। शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका का नेट रनरेट -5.176 है।
विज्ञापन


बांग्लादेश की टीम इस मैच को अपने नाम कर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। वह तीन बार फाइनल हार चुका है। पिछले दो संस्करण (2016, 2018) में उसने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। इस बार शाकिब अल हसन की टीम खाली हाथ लौटना नहीं चाहेगी।
विज्ञापन

आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मैच?

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप का तीसरा मुकाबला 30 अगस्त यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

कब शुरू होगा बांग्लादेश और अफगानिस्तान का मुकाबला?
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
विज्ञापन

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
एशिया कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी पर यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

बांग्लादेश:
मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), आफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनात, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed