फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam Resigns from Pakistan captaincy from all three formats, said- this is the right time WC 2023

Babar Azam Resigns: बाबर आजम ने तीनों प्रारूप की कप्तानी से दिया इस्तीफा, कहा- यह फैसले का सही समय है

Wed, 15 Nov 2023 09:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Nov 2023 09:33 PM IST
सार

बाबर ने लिखा- आज, मैं सभी प्रारूपों में पाकिस्तान के कप्तान के रूप में पद छोड़ रहा हूं। यह एक कठिन निर्णय है, लेकिन मुझे लगता है कि यह इस फैसले के लिए सही समय है।

विज्ञापन
Babar Azam Resigns from Pakistan captaincy from all three formats, said- this is the right time WC 2023
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबर आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को एक नोट के जरिये इस्तीफा दिया। इसमें उन्होंने लिखा कि यह फैसला लेने का सही समय है। बाबर ने मौका देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का आभार व्यक्त किया है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज को मिकी ऑर्थर की जगह पाकिस्तान का क्रिकेट डायरेक्टर बनाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबर ने अपने नोट में क्या लिखा?

बाबर ने अपने नोट में लिखा- मुझे वह क्षण अच्छी तरह से याद है जब मुझे 2019 में पाकिस्तान का नेतृत्व करने के लिए पीसीबी से कॉल आया था। पिछले चार वर्षों में मैंने मैदान पर और बाहर कई उतार-चढ़ाव का अनुभव किया है, लेकिन मैंने पूरे दिल से और पूरी लगन से पाकिस्तान के गौरव और सम्मान को बनाए रखने का लक्ष्य रखा है। क्रिकेट की दुनिया में टेस्ट में पाकिस्तान को नंबर एक स्थान पर पहुंचाना खिलाड़ियों, कोचों और प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम था, लेकिन मैं इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों के अटूट समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

बाबर ने लिखा- आज, मैं सभी प्रारूपों में पाकिस्तान के कप्तान के रूप में पद छोड़ रहा हूं। यह एक कठिन निर्णय है, लेकिन मुझे लगता है कि यह इस फैसले के लिए सही समय है। मैं तीनों प्रारूपों में एक खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा। मैं अपने अनुभव और समर्पण से नए कप्तान और टीम का समर्थन करने के लिए यहां हूं। मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूं।

पीसीबी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद लिया फैसला
पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ और बाबर आजम ने लाहौर में पीसीबी मुख्यालय में मुलाकात की। दोनों ने विभिन्न पहलुओं और विश्व कप के प्रदर्शन पर चर्चा की। बाबर को टेस्ट कप्तान बने रहने के लिए कहा गया, जबकि एक प्रारूप पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्हें वनडे और टी20 क्रिकेट में कप्तानी से मुक्त कर दिया गया। अपने परिवार से परामर्श के बाद बाबर ने टेस्ट कप्तान का पद छोड़ने का फैसला किया और पीसीबी उनके फैसले का समर्थन किया। 

पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ ने कहा, "बाबर आजम वास्तव में एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और हम चाहते हैं कि वह एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ते रहें। वह पाकिस्तान के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वह हमारी संपत्ति हैं और हम उनका समर्थन करना जारी रखेंगे। उनकी बल्लेबाजी क्षमता उनके समर्पण और कौशल का प्रमाण है। वह वर्तमान पीढ़ी के लिए एक आदर्श हैं। हम उन्हें एक महान बल्लेबाज के रूप में विकसित होते देखना चाहते हैं और अब कप्तानी के अतिरिक्त बोझ के बिना वह और भी अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए अपने प्रदर्शन पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।”

बाबर ने 49 टेस्ट मैचों में 3,772 रन बनाए हैं जिसमें नौ शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। पीसीबी ने क्रिकेट डायरेक्टर मिकी आर्थर समेत पूरे कोचिंग स्टाफ को बदल दिया है। सभी कोच राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में काम करना जारी रखेंगे, जबकि पीसीबी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आगामी सीरीज के लिए नए कोचिंग स्टाफ की घोषणा करेगा।

विश्व कप के दौरान से ही चल रहा बवाल
विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद से ही बाबर के कप्तानी छोड़ने की बात सामने आ रही थी। यहां तक कि पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ और बाबर आजम के बीच बात भी नहीं हो रही थी। इसके बाद टूर्नामेंट के बीच में मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भी इस्तीफा दे दिया था। फिर पीसीबी ने पूरी चयन समिति को ही बर्खास्त कर दिया। अब मिकी आर्थर की अगुआई वाली कोचिंग पैनल को भी बर्खास्त करने की बात चल रही है।
विज्ञापन

बाबर का बतौर कप्तान रिकॉर्ड
बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 134 मैच खेले हैं। इसमें पाकिस्तान को 78 मैच में जीत मिली, जबकि 44 में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई, जबकि सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। बाबर ने 2019 में कप्तानी शुरू की थी। बाबर ने बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट मिलाकर 134 मैचौं की 142 पारियों में 48.03 की औसत से 6292 रन बनाए थे। इसमें 15 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं। 
 
तीनों प्रारूप मिलाकर बाबर का कप्तानी रिकॉर्ड
कप्तान मैच जीते हारे टाई ड्रॉ बेनतीजा
इमरान खान 187 89 67 1 26 4
बाबर आजम 134 78 44 1 4 7
वसीम अकरम 134 78 49 2 5 0
मिस्बाह उल हक 151 77 60 2 11 1
इंजमाम उल हक 119 63 44 0 9 3
सरफराज अहमद 100 61 36 0 1 2

बतौर कप्तान बाबर का टेस्ट रिकॉर्ड
सबसे पहले उन्हें टी20 प्रारूप का कप्तान बनाया गया। इसके बाद 2020 में वह वनडे और 2021 में टेस्ट के कप्तान बने। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 20 टेस्ट खेले और 10 में जीत हासिल की। छह मैचों में पाकिस्तान को हार मिली। चार मैच ड्रॉ रहे। बाबर ने बतौर टेस्ट कप्तान 20 मैचों की 35 पारियों में 50.79 की औसत से 1727 रन बनाए। इनमें चार शतक और 11 अर्धशतक शामिल है।
 
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तानों का रिकॉर्ड
कप्तान मैच जीते हारे टाई ड्रॉ
मिस्बाह उल हक 56 26 19 0 11
इमरान खान 48 14 8 0 26
जावेद मियांदाद 34 14 6 0 14
वसीम अकरम 25 12 8 0 5
इंजमाम उल हक 31 11 11 0 9
बाबर आजम 20 10 6 0 4
वकार यूनिस 17 10 7 0 0

बतौर कप्तान वनडे में बाबर का रिकॉर्ड
वहीं, वनडे में बाबर ने 43 मैचों में कप्तानी की। इसमें से पाकिस्तान ने 26 मैच जीते और 15 में हार मिली। एक मैच टाई रहा और एक का कोई नतीजा नहीं निकला। बाबर ने बतौर वनडे कप्तान 43 मैचों की 42 पारियों में 60.76 की औसत से 2370 रन बनाए थे। इनमें आठ शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।
 
पाकिस्तान के वनडे कप्तानों का रिकॉर्ड
कप्तान मैच जीते हारे टाई
इमरान खान 139 75 59 1
वसीम अकरम 109 66 41 2
इंजमाम उल हक 87 51 33 0
मिस्बाह उल हक 87 45 39 2
वकार यूनिस 62 37 23 0
सरफराज अहमद 50 28 20 0
बाबर आजम 43 26 15 1
जावेद मियांदाद 62 26 33 1

बतौर कप्तान टी20 में बाबर का रिकॉर्ड
टी20 में बाबर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले और सबसे सफल कप्तान हैं। बाबर ने टी20 में 71 मैचों में कप्तानी की और पाकिस्तान ने 42 मैच जीते। 23 मैचों में पाकिस्तान टीम को हार मिली। छह मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। बाबर ने बतौर टी20 कप्तान 71 मैचों की 65 पारियों में 37.84 की औसत और 129.49 के स्ट्राइक रेट से 2195 रन बनाए थे। इनमें तीन शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।
 
पाकिस्तान के टी20 कप्तानों का रिकॉर्ड
कप्तान मैच जीते हारे टाई बेनतीजा
बाबर आजम 71 42 23 0 6
सरफराज अहमद 37 29 8 0 0
शाहिद अफरीदी 43 19 23 1 0
मोहम्मद हफीज 29 17 11 1 0
शोएब मलिक 20 13 6 1 0
मिस्बाह उल हक 8 6 2 0 0
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed