फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Baba Aparajith and Baba Indrajith scored Century in same same match made double hundred Partnership

Ranji Trophy 2022: रणजी ट्रॉफी में पहली बार जुड़वा भाइयों ने एक ही मैच में लगाया शतक, 205 रन की साझेदारी की

Fri, 25 Feb 2022 02:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 02:32 PM IST
सार

रणजी ट्रॉफी में पहली बार ऐसा हुआ है, जब जुड़वा भाइयों ने एक ही टीम के लिए खेलते हुए शतक लगाए हैं। तमिलनाडु के बाबा अपराजित और बाबा इंद्रजीत ने यह कारनामा किया है। 

विज्ञापन
Baba Aparajith and Baba Indrajith scored Century in same same match made double hundred Partnership
बाबा अपराजित और बाबा इंद्रजीत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी 2022 के दूसरे दौर में बाबा अपराजित और बाबा इंद्रजीत ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 205 रन की साझेदारी की और तमिलनाडु का स्कोर 470 तक ले जाने में अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 293 रन बनाए। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में यह पहला मौका है, जब जुड़वा भाइयों ने एक ही टीम के लिए खेलते हुए शतक लगाया है। इससे पहले भी यही दोनों बल्लेबाज एक ही मैच में शतक लगा चुके हैं, लेकिन तब ये दोनों अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे थे। 
विज्ञापन


बाबा अपराजित ने इस मैच में 267 गेंदों में 166 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं बाबा इंद्रजीत ने 141 गेंदों में 127 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौके निकले। अपराजित सुमित रुइकर की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं इंद्रजीत अजय मंडल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। अपराजित का यह 10वां और इंद्रजीत का 11वां फर्स्ट क्लास मैच है।
विज्ञापन


दोनों के शतकों की बदौलत तमिलनाडु की स्थिति मजबूत
जुड़वा भाइयों के शतकों की बदौलत तमिलनाडु इस मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। बाबा अपराजित के 166 के अलावा इंद्रजीत 127 और शाहरुख कान 69 ने भी इसमें अहम योगदान दिया। तमिलनाडु ने इस मैच में अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 470 रन बनाकर घोषित की। छत्तीसगढ़ के लिए सुमित रुइकर ने चार और अजय जाधव मंडल ने तीन विकेट लिए। वहीं तमिलनाडु के दो बल्लेबाज रन आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी एक ही मैच में लगा चुके हैं शतक
इससे पहले जब इन दोनों बल्लेबाजों ने एक ही मैच में शतक लगाया था, तब बाबा अपराजित इंडिया रेड और इंद्रजीत इंडिया ग्रीन के लिए खेल रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में इंद्रजीत ने कहा कि एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी करना इन दोनों खिलाड़ियों को बचपन से ही पसंद है। दोनों हमेशा ही एक दूसरे की मदद करते हैं। पिछली बार दोनों ने जब साथ में शतक लगाया था तब अलग-अलग टीमों के लिए खेलते थे। हालांकि, साथ में खेलते हुए यह कारनामा करना इंद्रजीत के लिए खास था। 


वहीं बाबा अपराजित ने कहा कि इंद्रजीत तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन वो संभलकर बल्लेबाजी करना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने अपना समय लिया। धीमी पिच को देखते हुए उन्होंने उछाल को समझते हुए बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed