फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Azher Says Kumble's Decision of Resigning as Team india's Coach was Right

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा- कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा देकर सही किया

Wed, 09 Aug 2017 10:20 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Wed, 09 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Azher Says Kumble's Decision of Resigning as Team india's Coach was Right
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : Twitter

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ने के अनिल कुंबले के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इस पूर्व महान लेग स्पिनर ने अपने आत्मसम्मान को देखते हुए सही फैसला किया। जून में लंदन में चैंपियन्स ट्राफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों शिकस्त के दो दिन बाद कुंबले ने विवादास्पद हालात में अपना पद छोड़ दिया था। कुंबले को वेस्टइंडीज दौरे के लिए सेवा विस्तार दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया जिससे उनके मुख्य कोच के कार्यकाल का विवादास्पद परिस्थितियों में अंत हुआ।

विज्ञापन

अनिल के साथ जो हुआ मुझे उसके लिए दुख

Azher Says Kumble's Decision of Resigning as Team india's Coach was Right
Mohammad Azharuddin - फोटो : Getty
अजहर ने कहा, ‘‘मुझे उसके लिए काफी दुख होता है। यह दुखद है कि इस तरह की चीज अनिल के साथ हुई। अनिल को जानने के कारण मुझे नहीं लगता कि वह इस तरह का व्यक्ति है। शायद उसने सोचा होगा कि आत्मसम्मान गंवाने से बेहतर दूर हो जाना होगा। मुझे लगता है कि उसने सही फैसला किया।’’ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप (1992, 1996 और 1999) में भारत की अगुआई करने वाले अजहर हैदराबाद स्थित कंपनी बिगकोड गेम्स के थ्री डी मोबाइल गेम ‘अजहर-द कैप्टन’ के लांच पूर्व कार्यक्रम में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पीढ़ियों के बीच में तुलना करना मुश्किल

Azher Says Kumble's Decision of Resigning as Team india's Coach was Right
विराट कोहली और रवि शास्त्री
अजहरूद्दीन मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री की इस टिप्पणी से भी सहमत नहीं हैं कि भारत की पिछले 20 साल की टीमों ने वह हासिल नहीं किया जो मौजूद टीम ने हासिल किया है। उन्होंने कहा, ‘‘उन दिनों की भारतीय टीम मौजूदा टीम से अलग थी इसलिए तुलना करना अनुचित है। उन दिनों वह (शास्त्री) भी टीम का हिस्सा थे इसलिए वह खुद को भी इसमें शामिल कर रहे हैं। गेंदबाज अलग थे, विरोधी टीमें अलग थी इसलिए दो पीढ़ियों के बीच में तुलना करना मुश्किल होता है। ’’ आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने अजहर के ऊपर से मैच फिक्सिंग के सभी आरोप हटा दिए है और इसे लगभग पांच साल बीत जाने के बावजूद उन्हें बीसीसीआई से अपनी लंबित राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed