{"_id":"d9d348da-17ac-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"azhar-says-virat-kohli-got-chance-to-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली को मिले कप्तानी का मौकाः अजहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली को मिले कप्तानी का मौकाः अजहर
रायबरेली/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Oct 2012 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 क्रिकेट विश्वकप में टीम इंडिया की हार से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व मुरादाबाद से कांग्रेस सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन आहत हैं। उनकी मंशा है कि क्रिकेट टीम में अब नए चेहरों की जरूरत है। ऐसा करने से निश्चित ही टीम इंडिया और मजबूत होगी और युवा वर्ग को अपनी प्रतिभा को निखारने का चांस मिलेगा। टी-20 में बतौर कप्तान धोनी का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। विराट कोहली को भी अब मौका मिलना चाहिए।
आईटीआई गेस्ट हाउस में अमर उजाला से विशेष बातचीत में पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि मुझे गर्व है कि मैं दूसरी बार सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में आया हूं, लेकिन कुछ बोलूंगा नहीं। रायबरेली में हॉकी, फुटबाल व क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मैडम से अनुरोध जरूर करूंगा। अजहर ने कहा कि मंत्री पद की इच्छा तो नहीं है, लेकिन हाईकमान ने मौका दिया तो दायित्व का निर्वहन करने से पीछे भी नहीं रहूंगा।