फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ayush Mhatre on Tuesday set a new world record for the youngest player to score 150+ in List A cricket

Ayush Mhatre: आयुष म्हात्रे ने तोड़ा जायसवाल का रिकॉर्ड, लिस्ट ए में 150+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने

Tue, 31 Dec 2024 06:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 31 Dec 2024 06:00 PM IST
सार

आयुष ने यह कारनामा 17 वर्ष और 168 दिन की उम्र में किया जबकि यशस्वी जायसवाल ने 17 वर्ष और 291 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने 2019 में मुंबई के लिए खेलते हुए झारखंड के खिलाफ 150+ रन बनाए थे।

विज्ञापन
Ayush Mhatre on Tuesday set a new world record for the youngest player to score 150+ in List A cricket
आयुष म्हात्रे - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह लिस्ट ए क्रिकेट में 150+ रन बनाने वाले पहले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

आयुष ने तोड़ा जायसवाल का रिकॉर्ड
आयुष ने यह कारनामा 17 वर्ष और 168 दिन की उम्र में किया जबकि यशस्वी जायसवाल ने 17 वर्ष और 291 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने 2019 में मुंबई के लिए खेलते हुए झारखंड के खिलाफ 150+ रन बनाए थे। म्हात्रे ने इसी सीजन में मुंबई के लिए डेब्यू किया। नागालैंड के खिलाफ उन्होंने 11 छक्के और 15 चौके की मदद से 181 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 117 गेंदों का सामना किया। म्हात्रे की इसी पारी की बदौलत मुंबई ने 50 ओवर में सात विकेट पर 403 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई को दिला चुके ईरानी कप खिताब
मुंबई के विरार उपनगर के रहने वाले म्हात्रे ने इस सत्र की शुरुआत में टीम में शामिल होने के बाद से सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। वह ईरानी कप विजेता मुंबई टीम का हिस्सा थे जिसने अक्तूबर में 27 साल के अंतराल के बाद शेष भारत को हराकर ट्रॉफी जीती थी। रणजी ट्रॉफी में म्हात्रे ने 71 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन मुंबई ने यह सत्र का पहला मैच बड़ौदा के खिलाफ गंवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed