फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   autam Gambhir Hits Back at Srikkanth: Says Targeting 23-Year-Old Harshit Rana Is Shameful

गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार: कहा- हर्षित राणा के पिता चयनकर्ता नहीं, 23 साल के खिलाड़ी को निशाना बनाना शर्मनाक

Tue, 14 Oct 2025 01:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Oct 2025 01:46 PM IST
सार

गंभीर ने वेस्टइंडीज पर भारत की टेस्ट सीरीज जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'यह शर्मनाक है कि कोई व्यक्ति अपना यूट्यूब चैनल चलाने के लिए 23 साल के खिलाड़ी को निशाना बना रहा है।

विज्ञापन
autam Gambhir Hits Back at Srikkanth: Says Targeting 23-Year-Old Harshit Rana Is Shameful
गंभीर का श्रीकांत पर निशाना - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत द्वारा 23 वर्षीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर लगाए गए आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। मंगलवार को दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन के दौरान गंभीर ने कहा कि किसी युवा खिलाड़ी को ट्रोल करना और उस पर अनावश्यक आरोप लगाना पूरी तरह से शर्मनाक है।

Trending Videos

श्रीकांत ने राणा पर साधा था निशाना
क्रिस श्रीकांत ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया था कि हर्षित राणा केवल इसलिए राष्ट्रीय टीम में हैं क्योंकि वह गंभीर के जी-हुजूरी करते हैं। श्रीकांत ने अपने चीकी चाका यूट्यूब चैनल पर कहा, 'सबसे अच्छा यही है कि हर्षित राणा की तरह गंभीर के सामने हमेशा हर बात पर हां कहने और जो कहे वो करने वाला बनो, तभी टीम में चयन हो सकेगा। टीम में केवल एक स्थायी सदस्य है और वह है हर्षित राणा। कोई नहीं जानता कि वह टीम में क्यों है। आप कुछ को उनके प्रदर्शन के बावजूद नहीं चुनते और दूसरों को चुन लेते हैं। इसलिए हर्षित की तरह गंभीर के सामने हमेशा हां करने वाला बनो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत ने कहा- विश्व कप भूल जाओ
श्रीकांत ने यह भी कहा कि अगर हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया जाता है, तो भारत को खिताब जीतने की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए। श्रीकांत ने नीतीश रेड्डी के चयन को लेकर भी टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए। उनका मानना है कि खिलाड़ी को वनडे फॉर्मेट में जल्दी ही एक निश्चित भूमिका में डाल दिया गया है, जबकि भारत को 2027 विश्व कप के लिए अच्छा प्रदर्शन और अनुभव वाले खिलाड़ियों पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'आपको 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम बनानी चाहिए। लेकिन मेरा मानना है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। अगर आप हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी को संभावित खिलाड़ियों में रखते हैं, तो ट्रॉफी को अलविदा कह देना चाहिए।'
विज्ञापन

'23 साल के खिलाड़ी को ट्रोल करना शर्मनाक'
गंभीर ने वेस्टइंडीज पर भारत की टेस्ट सीरीज जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'यह शर्मनाक है कि कोई व्यक्ति अपना यूट्यूब चैनल चलाने के लिए 23 साल के खिलाड़ी को निशाना बना रहा है। अगर आप मुझे निशाना बनाना चाहते हैं, तो बनाइए। मैं इससे निपट सकता हूं, लेकिन यूट्यूब व्यूज के लिए 23 साल के युवा खिलाड़ी को ट्रोल करना शर्मनाक है।'

'राणा के पिता चयनकर्ता नहीं हैं...'
उन्होंने कहा, 'उनके (राणा के) पिता चयनकर्ता नहीं हैं। उन्होंने अपनी योग्यता के आधार पर टीम में जगह बनाई है। इन युवा लड़कों को निशाना मत बनाइए।' भारत ने यहां दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया। दिल्ली के क्रिकेटर राणा ने पिछले साल गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद से दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे 19 अक्तूबर से शुरू होगी।

गंभीर के बयान पर राजीव शुक्ला की प्रतिक्रिया
गंभीर के बयान पर अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने गंभीर के बयान का समर्थन करते हुए कहा, 'गौतम गंभीर ने जो कहा वो बिल्कुल सही है। खिलाड़ियों के बारे में जिम्मेदारी से टिप्पणी की जानी चाहिए, वरना इससे खिलाड़ियों का मनोबल गिरता है। टीम का चयन करना चयनकर्ताओं का काम है। खिलाड़ियों के बारे में बोलने से पहले सोचना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed