फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSW vs INDW: Tahlia McGraths unbeaten 42 AUS Women won by 4 wickets IN second T20I against India

AUSW vs INDW: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया, ताहिला मैक्ग्रा ने खेली मैच जिताऊ पारी

Sat, 09 Oct 2021 05:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 09 Oct 2021 05:08 PM IST
सार

AUSW vs INDW: ताहिला मैक्ग्रा की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 में भारत को चार विकेट से शिकस्त दी।

विज्ञापन
AUSW vs INDW: Tahlia McGraths unbeaten 42 AUS Women won by 4 wickets IN second T20I against India
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को दूसरे टी-20 में भारत को चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दोनों टीमों के बीत पहला टी-20 बारिश से धुल गया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नौ विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पांच गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला जीत लिया। मेजबान टीम की तरफ से ताहिला मैक्ग्रा ने मैच जिताऊ पारी खेलीं। उन्होंने 33 गेंदों में छह चौके की मदद से 42 रन बनाए। मैच जिताऊ पारी के लिए मैक्ग्रा मैन ऑफ मैच चुनी गईं। इसके अलावा बेथ मूनी ने 34 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से राजेश्वीर गायकवाड़ ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। 

विज्ञापन

 


81 रन पर भारत ने गंवाए 9 विकेट
अगर मैच की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की खराब शुरुआत रही। 50 रन के स्कोर पर भारत ने चार विकेट गंवा दिए थे। वहीं, 81 रन के स्कोर पर भारतीय टीम नौ विकेट गंवा चुकी थी। आखिरी विकेट के लिए पूजा वस्त्राकर और राजेश्वरी गायकवाड़ के बीच 37 रन की अटूट साझेदारी हुई। टीम इंडिया की तरफ से पूजा वस्त्राकर ने 37 रन की नाबाद पारी खेली। पूजा के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तायला व्लेमिंक और सोफी मूलिनिक्स ने दो-दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed