{"_id":"5df1f8748ebc3e87ec7ff272","slug":"ausvnz-aleem-dar-breaks-steve-bucknor-record-for-most-tests-as-umpire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने रचा इतिहास, तोड़ा स्टीव बकनर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने रचा इतिहास, तोड़ा स्टीव बकनर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Thu, 12 Dec 2019 01:51 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
अलीम डार और स्टीव बकनर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार गुरुवार को अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करा गए। गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रहे डे-नाईट टेस्ट मैच में उतरते ही डार टेस्ट मैच में सबसे अधिक बार अंपायरिंग करने वाले अंपायर बन जाएंगे, उन्होंने कैरेबियाई स्टीव बकनर का सर्वाधिक 128 मैच में अंपायरिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
51 वर्षीय अलीम डार ने दशकों तक पाकिस्तान की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने के बाद साल 2000 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच में बतौर अंपायर डेब्यू किया था। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में 2003 में उन्होंने ढाका में इंग्लैंड और बांग्लादेश सीरीज में पहली बार अंपायरिंग की थी।
विज्ञापन
अक्टूबर 2003 में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच ढाका में खेले गए टेस्ट मैच से उन्होंने टेस्ट अंपायरिंग में पदार्पण किया था। डार ने टेस्ट के अलावा 207 वनडे मैच और 46 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में अंपायरिंग की है।
विज्ञापन