फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: Virat Kohli says we have to make number four position stronger

कप्तान कोहली का बड़ा फैसला, चौथे क्रम पर बल्लेबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान

Sat, 19 Jan 2019 08:31 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 19 Jan 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Virat Kohli says we have to make number four position stronger

भारतीय कप्तान विराट कोहली का कहना है कि बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर को मजबूत बनाने की जरूरत है जबकि कुछ महीने पहले तक वह इस साल होने वाले विश्व कप के लिए अंबाती रायुडू को उपयुक्त बता रहे थे।

विज्ञापन


कोहली ने कहा कि चौथे नंबर पर काफी प्रयोग हो चुके हैं। एडिलेड में बल्लेबाजी क्रम आदर्श था जिसमें रायुडू चौथे नंबर पर उतरे थे, लेकिन वह टीम संयोजन में प्रयोग करते रहेंगे जब तक कोई चौथे नंबर पर जिम्मेदारी नहीं ले लेता।
विज्ञापन


कोहली ने ऑस्ट्रेलिया पर वन-डे श्रृंखला में मिली जीत के बाद कहा, ‘पिछला मैच देखें तो अंबाती रायुडू चौथे नंबर पर उतरा, धोनी पांचवें और दिनेश कार्तिक छठे नंबर पर क्योंकि हमने विजय शंकर और केदार जाधव को उतारा। हम कार्तिक की जगह बदलना नहीं चाहते क्योंकि वह अच्छा खेल रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल घरेलू श्रृंखला में रायुडू को चौथे नंबर पर उतारने की पैरवी की थी। अब उन्होंने कहा, ‘एडिलेड में बीच के ओवर्स में कोई परेशानी नहीं हुई और क्रम काफी संतुलित लगा, लेकिन चौथे नंबर को हमें और मजबूत बनाने की जरूरत है। जो भी इस नंबर पर उतरेगा, उसे विश्व कप तक जिम्मेदारी लेनी होगी।’

कप्तानी के बारे में क्या कहा?

AUSvIND: Virat Kohli says we have to make number four position stronger

कप्तानी के बारे में उन्होंने कहा कि टीम अच्छी होती है तो कप्तान भी अच्छा होता है । 

उन्होंने कहा, ‘कप्तानी व्यक्तिगत नियंत्रण की बात नहीं है। टीम अच्छी है तो कप्तान भी अच्छा होता है। मैने टेस्ट श्रृंखला के बाद भी यह कहा था। श्रेय हर किसी को जाता है क्योंकि सभी ने इसमें योगदान दिया है। हम ऑस्ट्रेलिया से हारे बिना जा रहे हैं और हमारे लिए यह यादगार दौरा रहा।’

कोहली ने जीत के लिए सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘पूरे स्टाफ का इसमें योगदान रहा। रवि शास्त्री ने रणनीति बनाने और खिलाड़ियों का मनोबल बढाने में मदद की। भरत अरूण ने गेंदबाजों और संजय बांगड़ ने बल्लेबाजों पर मेहनत की । यह सामूहिक प्रयास था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed