{"_id":"5c39a631bdec2273a3395c75","slug":"ausvind-virat-kohli-has-been-dismissed-for-a-single-digit-score-after-482-days-in-odis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: 482 दिन बाद घटी ऐसी अनहोनी, जब विराट कोहली हुए इस तरह आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: 482 दिन बाद घटी ऐसी अनहोनी, जब विराट कोहली हुए इस तरह आउट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के सामने 289 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पहले ओवर में ही शिखर धवन आउट हो गए। इसके बाद चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान कोहली तो पांचवीं गेंद पर अंबाती रायुडू भी चलते बने।
2 of 4
कोहली 482 दिन बाद सिंगल डिजिट स्कोर में हुए आउट
चौथे ओवर में ही झाय रिचर्डसन ने विराट कोहली को भी मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच आउट कराते हुए भारत को बड़ा झटका दिया। कोहली 8 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसा 21 पारी बाद हुआ जब विराट किसी वन-डे पारी में दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।
3 of 4
इससे पहले कोहली 482 दिन पहले सितंबर 2017 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में इकाई अंक में आउट हुए थे। इससे पहले विराट कोहली इस साल खेले गए अपने पहले टेस्ट मैच में भी असफल रहे थे और सिडनी टेस्ट में भारत की जीत के बावजूद सिर्फ 23 रन ही बना सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
साल 2019 के पहले वन-डे में विराट की इस असफलता से उनके फैंस जरूर निराश होंगे। हालांकि कोहली पिछले साल जबरदस्त फॉर्म में थे। 6 वनडे शतक समेत 1200 से ज्यादा वन-डे रन उनके बल्ले से निकले। टीम इंडिया के इस कप्तान ने अपने करियर में अब तक 217 वनडे मैचों में 38 शतकों और 48 अर्धशतकों की मदद से 59.51 के औसत से 10235 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।