फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे रोहित शर्मा, यह कारनामा करने वाले होंगे पहले विदेशी

Fri, 23 Nov 2018 12:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND:Rohit sharma wil become first Indian to play 4 t20 match in melbourne

मेलबर्न में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 में मुकाबले में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के मकसद से उतरेगी। अगर कोहली की सेना यह मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो पाती तो मेजबान कंगारू टीम के पास सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त होगी।

AUSvIND:Rohit sharma wil become first Indian to play 4 t20 match in melbourne

एमसीजी में 3 में से 2 मैच जीता है भारत 

भारतीय टीम भले ही ब्रिसबेन में हार गई हो, लेकिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का रिकॉर्ड उसी के पक्ष में है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर अब तक तीन टी-20 मैच खेले हैं।

इनमें से दो मैच भारत ने जीते हैं, जबकि एक मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। दोनों टीमों के बीच यहां पहला मैच 2008 में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीता था। इसके बाद भारत ने यहां 2012 में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट और 2016 में 27 रन से हराया था।

AUSvIND:Rohit sharma wil become first Indian to play 4 t20 match in melbourne

4 मैच खेलने वाले पहले विदेशी बनेंगे रोहित शर्मा 

एमसीजी के मैदान पर भारत के रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी तीन-तीन टी-20 मैच खेल चुके हैं। वे यहां सर्वाधिक टी-20 खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा भारत की मौजूदा टीम में शामिल हैं, जबकि धोनी बाहर हैं। अब रोहित के पास यहां चौथा मैच खेलने का मौका है।

एमसीजी स्टेडियम में उतरते ही यहां चार मैच खेलने वाले पहले विदेशी भी बन जाएंगे। अभी तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ही यहां चार टी-20 मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन, एंड्रयू टाई, जॉर्ज बेली, ब्रेट ली और शॉन टैट भी यहां तीन-तीन टी-20 मैच खेल चुके हैं। यानी, रोहित के साथ-साथ क्रिस लिन और एंड्रयू टाई भी यहां चौथा मैच खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND:Rohit sharma wil become first Indian to play 4 t20 match in melbourne

एमसीजी पर उतरीं 6 टीमें, जीतीं सिर्फ 3 टीमें 

एमसीजी पर कुल छह टीमों ने टी-20 मैच खेले हैं। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने यहां सबसे अधिक 11 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे सात में जीत मिली है। भारत और इंग्लैंड ने यहां तीन-तीन मैच खेले हैं। भारत ने तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को यहां एक भी जीत नहीं मिली है।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के अलावा श्रीलंका ने यहां दो मैच जीते हैं। जबकि, इंग्लैंड की तरह पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम यहां कभी नहीं जीत सकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed