फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गलतियों से भी नहीं सीख रहे ऋषभ पंत, बनाया घटिया विकेटकीपिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

Thu, 07 Jan 2021 06:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 07 Jan 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Rishabh Pant poor wicketkeeping trolled after dropping will pucovski catches twice
ऋषभ पंत - फोटो : twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। दोनों ही टीमें गुरुवार को एक बार फिर से आमने-सामने आईं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम एक अच्छी स्थिति में पहुंच गई। 55 ओवर के खेल में उसने दो विकेट गंवाकर 166 रन बना लिए। हालांकि इसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत का भी बड़ा योगदान रहा।

AUSvIND: Rishabh Pant poor wicketkeeping trolled after dropping will pucovski catches twice
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@ESPNcricinfo

पंत के लिए तीसरे टेस्ट की शुरुआत किसी मायने में अच्छी नहीं रही। विकेट के पीछे उन्होंने एक नहीं बल्कि दो महत्वपूर्ण कैच छोड़े। पंत ने पहले अश्विन और फिर सिराज की गेंद पर डेब्यू खिलाड़ी विल पुकोवस्की को जीवनदान दिया। इसकी वजह से अपना पहला मैच खेल रहे पुकोवस्की 62 रन बनाने में सफल रहे। साथ ही उन्होंने मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी निभाई।

 
AUSvIND: Rishabh Pant poor wicketkeeping trolled after dropping will pucovski catches twice
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@ESPNcricinfo

दरअसल पुकोवस्की को पहला जीवनदान 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिला, जब अश्विन की गेंद पर पंत ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इस समय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 26 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहा था और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर भी एक विकेट के नुकसान पर 49 रन था। इसके बाद तीन ओवर के अंदर ही एक बार फिर से विल को पंत ने ही जीवनदान दिया। तब 25वें ओवर में सिराज की आखिरी गेंद पर पंत ने पीछे भागते हुए कैच पकड़ना चाहा लेकिन वो उसमें भी असफल रहे। इस वक्त यह युवा बल्लेबाज 32 रन पर बल्लेबाजी कर रहा था।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Rishabh Pant poor wicketkeeping trolled after dropping will pucovski catches twice
ऋषभ पंत - फोटो : social media

पंत की खराब विकेटकीपिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्रिकविज नामक एक वेबसाइट के अनुसार वह डेब्यू के बाद से टेस्ट में सबसे अधिक कैच छोड़ने वाले विकेटकीपरों में शामिल हैं। उनसे ज्यादा कैच अभी तक सिर्फ बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम ने ही छोड़ें हैं। यही नहीं पंत कैच छोड़ने के साथ ही रन लुटाने में भी आगे रहे हैं।   

विज्ञापन
AUSvIND: Rishabh Pant poor wicketkeeping trolled after dropping will pucovski catches twice
ऋषभ पंत और ऋधिमान साहा - फोटो : ट्विटर

बात करें स्पिन गेंदबाजी के आगे पंत के विकेटकीपिंग तो और भी ज्यादा खराब है। 2010 के बाद से (कम से कम 10 मैच) उन्होंने सिर्फ 47.3 प्रतिशत कैच ही पकड़े हैं। जबकि इस मामले में भारत के अन्य विकेटकीपर ऋधिमान साहा का कैच पकड़ने का प्रतिशत 78 का रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed