{"_id":"5c41fe3dbdec2273584f3515","slug":"ausvind-ms-dhoni-is-most-dedicated-person-for-indian-cricket-says-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद धोनी के मुरीद हुए कोहली, बोले- भारतीय क्रिकेट के लिए उनसे ज्यादा समर्पित कोई नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत के बाद धोनी के मुरीद हुए कोहली, बोले- भारतीय क्रिकेट के लिए उनसे ज्यादा समर्पित कोई नहीं
Sat, 19 Jan 2019 08:31 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 19 Jan 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का डटकर बचाव करते हुए कहा है कि ‘भारतीय क्रिकेट के लिए उनसे ज्यादा समर्पित कोई और नहीं ’ और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी उन्हें रास आ रही है।
विज्ञापन
सिडनी में पहले वन-डे में धीमी बल्लेबाजी के लिये आलोचना झेलने वाले धोनी ने एडिलेड और मेलबर्न में टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया में मिली ऐतिहासिक जीत में धोनी के योगदान का उल्लेख करते हुए कोहली ने कहा कि पूर्व कप्तान को कुछ राहत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘एक टीम के रूप में हम धोनी के लिए बहुत खुश हैं। उन्होंने रन बनाए जो लय और आत्मविश्वास फिर पाने के लिए जरूरी है। खास तौर पर जब आप बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।’
विज्ञापन
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने कहा, ‘बाहर बहुत कुछ होता है। लोग बहुत कुछ कहते हैं लेकिन हमें पता है कि भारतीय क्रिकेट के प्रति धोनी से ज्यादा समर्पित कोई नहीं है। लोगों को उन्हें कुछ राहत देनी चाहिये क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है।’
उन्होंने कहा, ‘वह भारत के सबसे बुद्धिमान क्रिकेटरों में से है। वह उनमें से नहीं है जिन्हें पता नहीं होता कि क्या करने की जरूरत है। एक टीम के रूप में हमें पता है कि वह क्या कर रहे हैं और हम सभी उनके लिये खुश हैं।’
उन्होंने यह भी कहा कि पांचवां नंबर धोनी के लिए उत्तम बल्लेबाजी क्रम है।
कोहली ने कहा, ‘धोनी ने 2016 में कुछ समय चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की लेकिन उसके बाद वह पांचवें छठे नंबर पर उतरकर खुश है। पांचवां नंबर उनके लिए उत्तम है। एडिलेड में वह इस क्रम पर काफी सहज दिखे।’
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन