फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: match preview and predicted XI of India vs Australia, second t20 from Sydney

AUSvIND: लगातार पांचवीं सीरीज जीतने उतरेगा भारत, आज ऑस्ट्रेलिया से दूसरा T-20

Sun, 06 Dec 2020 11:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 06 Dec 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
AUSvIND: match preview and predicted XI of India vs Australia, second t20 from Sydney

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को सिडनी में खेला जाएगा। रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम बेहद संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी घायल है, खुद कप्तान आरोन फिंच के भी खेलने पर संदेह के बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम पिछली छह टी-20 सीरीज से अजेय है तो आखिरी पांच श्रृंखलाओं में उसे जीत मिली। विश्व कप के ठीक बाद भारत ने यूएसए जाकर वेस्टइंडीज का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। सितंबर में भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 1-1 से ड्रॉ खेला था, उसके बाद टीम इंडिया ने बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में बुरी तरह धोया है। लगातार 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच (एक रद्द, दो टाई) से अजेय भारत ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे में सिडनी टी-20 में 165 रन का लक्ष्य साधकर सीरीज में बराबरी हासिल की थी और फिर अंतिम मैच जीतकर 2-1 से श्रृंखला अपने नाम की थी।

भारतीय क्रिकेट टीम

शिखर धवन-केएल राहुल के रूप में भारत के पास मजबूत सलामी जोड़ी है। जन्मदिन के अगले दिन बड़ा स्कोर खड़ा कर धवन देशवासियों को रिटर्न गिफ्ट देना चाहेंगे। पहले टी-20 में केएल राहुल ने अर्धशतक जमाया था, लेकिन रनगति बढ़ाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे थे। तीसरे क्रम पर भारत के पास विराट कोहली जैसा मजबूत बल्लेबाज है। पहले टी-20 में मनीष पांडेय को आजमाया गया था। पूरी वन-डे सीरीज बाहर बैठने वाला यह प्रतिभावान खिलाड़ी जल्दी आउट हो गया था, उनके स्थान पर अगर श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। अच्छी लय में चल रहे हार्दिक पांड्या से फिर आतिशी पारी की उम्मीद होगी। पिछले मैच के हीरो रवींद्र जडेजा हैम्सट्रिंग की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। बावजूद इसके वाशिंगटन सुंदर के रूप में स्क्वॉड में स्पिन ऑलराउंड विकल्प मौजूद हैं। सुंदर ने पिछले मैच में काफी किफायती गेंदबाजी की थी। बतौर कनकशन सबस्टीट्यूट टीम को पहला टी-20 दिलाने वाले युजवेंद्र चहल की वापसी तय है। जडेजा की जगह स्क्वॉड में शामिल किए गए शार्दुल ठाकुर गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल दिखा सकते हैं। आखिरी वन-डे में उन्होंने सर्वाधिक विकेट चटकाए थे। ऐसे में पिछले मैच में महंगे साबित हुए मोहम्मद शमी को आराम भी दिया जा सकता है। डेब्यू में तीन विकेट लेने वाले टी नटराजन पर सभी की निगाहें होंगी। रविवार से ही अभ्यास मैच भी खेला जाना है, ऐसे में टेस्ट सीरीज के मद्देनजर जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की बजाय इंडिया 'ए' का हिस्सा हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम

डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में कमजोर नजर आ रही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को डार्सी शॉर्ट ने पहले टी-20 में संभालने का काम किया था। दूसरी छोर पर कप्तान आरोन फिंच भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह भी कूल्हे की चोट से परेशान हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से उनकी मौजूदा हालात पर फिलहाल अपडेट का इंतजार है। अगर वह बाहर होते हैं तो एलेक्स कैरी की मध्यक्रम में जगह बन सकती है। पहले टी-20 का हिस्सा रहे पेसर मिचेल स्टार्क पारिवारिक कारणों के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वन-डे सीरीज में दो शतक ठोकने वाले स्टीव स्मिथ और अच्छी फॉर्म में चल रहे ग्लेन मैक्सेवल का बल्ला सिडनी में चलता है। मोजेज हेनरिक्स के रूप में कंगारुओं के पास एक अनुभवी ऑलराउंडर है। विकेटकीपर मैथ्यू वेड पर निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदरी होगी। नाथन लियोन को चोटिल एश्टन एगर की जगह टी-20 टीम में जगह मिली है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि यह अनुभवी स्पिनर एडम जंपा का साथ देंगे और युवा स्पिनर मिचेल स्वैप्सन को बाहर बैठना पड़ सकता है। जोश हेजलवुड, सीन एबॉट की पेस जोड़ी पिछले मैच में प्रभावित नहीं कर पाई थी। अंत में उन्होंने खूब रन लुटाए थे।

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, नाथन लियोन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डार्सी शॉर्ट, एडम जंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed