फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: I don't need to carry banner for people to know who I am says Virat kohli on his image

डंके की चोट पर बोले कोहली, 'लोगों को यह बताने की जरूरत नहीं कि मैं कौन हूं'

Tue, 25 Dec 2018 05:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 25 Dec 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: I don't need to carry banner for people to know who I am says Virat kohli on his image

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली अपनी सार्वजनिक छवि को लेकर लोगों के बीच बनी धारणा को लेकर अधिक परेशान नहीं हैं। कोहली से जब वर्षों से लोगों के बीच बनी उनकी छवि के बारे में उनका नजरिया पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं क्या करता हूं या मैं क्या सोचता हूं, मैं बैनर लेकर पूरी दुनिया को यह नहीं बताने वाला कि मैं ऐसा हूं और आपको मुझे पसंद करने की जरूरत है। इस तरह की चीजें बाहर होती हैं।’

विज्ञापन


कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाक्सिंग डे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘इन पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं है। यह व्यक्तिगत पसंद है कि आप किसी चीज पर ध्यान लगाना चाहते हो। मेरा ध्यान टेस्ट मैच पर है, टेस्ट मैच जीतने और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर।’
विज्ञापन


भारतीय कप्तान ने कहा कि लोग उनके बारे में क्या लिख रहे हैं इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वह उनके नजरिए का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसी किसी भी खबर या लोगों ने क्या कहा इसकी कोई जानकारी नहीं है क्योंकि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। ऐसा मैंने नहीं लिखा है। सभी लोगों को अपना नजरिया रखने का अधिकार है और मैं इसका पूरा सम्मान करता हूं। मैं सिर्फ अच्छे क्रिकेट पर ध्यान लगाना चाहता हूं और अपनी टीम को जिताने का प्रयास करता हूं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के एक वर्ग के उन्हें श्रृंखला के ‘खलनायक’ के रूप में पेश किया और यहां तक कि प्रशंसकों का रुख भी कुछ ऐसा ही रहा लेकिन भारतीय कोच रवि शास्त्री ने उन्हें भद्रजन करार दिया। इस बारे में पूछने पर कोहली ने कहा कि वह जो करते हैं उसे लेकर उन्हें किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (शास्त्री) मेरे साथ पर्याप्त समय बिताया है कि जान सकें कि मैं किस तरह का व्यक्ति हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, आप उनसे पूछ सकते हैं। मैं स्वयं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकता।’

कोहली दूसरे टेस्ट के दौरान अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष टिम पेन के साथ मैदान पर बहस कर बैठे लेकिन भारतीय कप्तान ने कहा कि उनका ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है। उन्होंने कहा, ‘यह अतीत की बात है। यह टेस्ट क्रिकेट है, शीर्ष स्तर पर, जब दो कड़ी टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं तो मैदान पर कुछ चीजें होती हैं। मुझे लगता है कि उसे वहीं छोड़ दिया जाए और अगले टेस्ट पर ध्यान लगाया जाए।’ 


कोहली ने कहा, ‘हम बात करने के लिए कोई चीज नहीं ढूंढ रहे थे। जब तक सीमा नहीं लांघी जाती तब तक कोई दिक्कत नहीं है। मुझे यकीन है कि टिम और मैं दोनों समझते हैं कि क्या हुआ और कुछ गैरजरूरी चीज नहीं करना चाहते। हम अपनी टीमों का अच्छी तरह नेतृत्व करना चाहते हैं और अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं जो लोग देखना चाहते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed