भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरकार लंबे अंतराल के बाद द्विपक्षीय श्रृंखला की शुरुआत हो गई। दोनों ही टीमों के बीच सिडनी में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही टीमों के 20 खिलाड़ी हाल ही में आईपीएल 2020 में एक साथ खेले थे। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों द्वारा जबरदस्त बल्लेबाजी पर आईपीएल की टीमें और खिलाड़ी ट्रोल होने लगे हैं।
AUSvIND: मैक्सवेल की तूफानी पारी, पंजाब के कोच ने अपने कप्तान को ही कर दिया ट्रोल
इसमें ग्लेन मैक्सवेल सबसे ज्यादा चर्चा में हैं और उन्हें लेकर हर कोई लगातार किंग्स इलेवन पंजाब को ट्रोल कर रहा है। यहां तक कि खुद बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने ही अपने कप्तान केएल राहुल को ट्रोल कर दिया। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी पंजाब के ट्विटर हैंडल को टैग कर मजे लिए ।
दरअसल हाल ही में मैक्सवेल आईपीएल 2020 में पंजाब की तरफ से खेले थे। वे टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ नौ चौके लगाए और 36 रन बाउंड्री से बनाए थे। उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला था। लेकिन शुक्रवार को भारत के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने आईपीएल के विपरीत यहां जबरदस्त खेल दिखाया।
मैक्सवेल ने मात्र 19 गेंदों में 45 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने आईपीएल में जहां 13 मैच में एक भी छक्का नहीं लगाया था, वहीं पहले वनडे में शुरुआती 15 गेंदों में तीन छक्के लगा दिए।
.@klrahul11 behind the stumps right now#Maxwell #AUSvIND pic.twitter.com/R2EO0872uv
मैक्सवेल के इस प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने एक तस्वीर शेयर कर उसमें कप्तान केएल राहुल को टैग कर उनकी मौजूदा स्थिति को बताया। गौरतलब है कि राहुल इस मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर हैं और आईपीएल में मैक्सवेल की पंजाब टीम के कप्तान थे।
सिर्फ जाफर ने ही नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर हैंडल ने भी पंजाब के मजे लिए। पोस्ट में लिखा गया, 'मैक्सवेल छक्के लगा रहा है, की हाल है पंजाब? हालांकि कुछ लोगों ने स्टीव स्मिथ के बहाने राजस्थान को भी ट्रोल किया। राजस्थान की तरफ से खेलने वाले स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा था जबकि उन्होंने पहले वनडे में मात्र 66 गेंदों 11 चौके और चार छक्के की मदद से 105 रन बनाए।
Smith playing T20I in ODI. 👀
Ki haal hai, @rajasthanroyals? 🤪