{"_id":"5fe054767bf6ef1431337586","slug":"ausvind-aussies-are-putting-hard-work-before-boxing-day-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: मुक्के पर मुक्के बरसा रहे कंगारू, बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए खास तैयारियां शुरू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: मुक्के पर मुक्के बरसा रहे कंगारू, बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए खास तैयारियां शुरू
Mon, 21 Dec 2020 01:23 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
अपनी टीम को खास ट्रेनिंग देते कोच लैंगर
- फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
एडिलेड में खेला गया डे-नाइट मैच भारत गंवाकर सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुका है। अब 26 दिसंबर से बॉक्सिंग-डे टेस्ट की शुरुआत होनी है। मेलबर्न में होने वाले इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खास तैयारी कर रहे हैं। इनडोर स्टेडियम में कोई मुक्के बरसा रहा तो कोई रस्सी कूद रहा। दौड़ लगाकर भी कंगारू खुद को तरोताजा रखने में कोई कोताही नहीं बरत रहे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स का मानना है कि दूसरा टेस्ट सीरीज का भाग्य तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगा। भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट की शर्मनाक हार के बाद अब पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौटने वाले विराट कोहली के बिना दूसरे मैच में उतरेगी। श्रृंखला के बाकी मैचों में अजिंक्य रहाणे टीम की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
👀 The Aussies are putting in work on what was meant to be day five of the first Test as they shift their focus to Boxing Day... #AUSvIND pic.twitter.com/PmB65e5Msg
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 21, 2020
विज्ञापन
बर्न्स ने सोमवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमें भी अपनी टीम में कुछ कमियां नजर आयी हैं। हमें केवल अच्छी तैयारी करनी है, अच्छी शुरुआत करनी है और पिछले मैच की लय को आगे बढ़ाना है। हम जानते हैं कि भारतीय अगले टेस्ट में वापसी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे क्योंकि यह मैच श्रृंखला का भाग्य तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।'
पहले टेस्ट मैच के दौरान शमी की कलाई में फ्रैक्चर हो गया जिससे वह श्रृंखला के बाकी मैचों से बाहर हो गए। बर्न्स ने माना कि कोहली और चोटिल मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति 'बड़ा नुकसान' है, लेकिन उन्हें भारत से दमदार वापसी की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर शमी और विराट की अनुपस्थिति भारत के लिए बड़ा नुकसान है, लेकिन भारतीय टीम में बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और इसलिए वे अब भी कड़ी चुनौती पेश करेंगे।'