फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian veteran Mark taylor and greg chappell praises Virat Kohli, told the world's most influential cricketer

विराट कोहली के कायल हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, बताया दुनिया का सबसे प्रभावशाली क्रिकेटर

Mon, 16 Nov 2020 08:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Nov 2020 08:44 AM IST
सार

  • अक्रामक क्रिकेटर और महान व्यक्ति दोनों की भूमिकाएं बेहतरीन ढंग से निभाते हैं विराट : टेलर 
  • 27 नवंबर से सिडनी में पहले वनडे के साथ होगी भारतीय दौरे की शुरुआत 

विज्ञापन
Australian veteran Mark taylor and greg chappell praises Virat Kohli, told the world's most influential cricketer
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर को लगता है कि विराट कोहली विश्व क्रिकेट में बहुत ही प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। वह अक्रामक क्रिकेटर और महान व्यक्ति दोनों की भूमिकाएं बेहतरीन ढंग से निभाते हैं। करिश्माई भारतीय कप्तान का दर्जा रिकॉर्ड पारियां खेलने के बाद बढ़ता ही जा रहा है। 

विज्ञापन


टेलर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह विश्व क्रिकेट में काफी प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। लेकिन मुझे लगता है कि वह आक्रामक क्रिकेटर और एक सम्मानजनक व्यक्ति के रूप में खुद को पेश करने में बहुत ही अच्छा काम करते हैं। मुझे लगता है कि वह इसमें बहुत ही अच्छा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह इस जिम्मेदारी को बहुत सम्मान के साथ निभाते हैं। जब आप उन्हेें खेलते हुए देखो तो वह अपनी इच्छा के अनुसार काम करते हैं। मैंने कई बार उनसे बात की है और पाया कि वह खेल का, इसे खेलने वालों का और जो इसे खेल चुके हैं, उनका बहुत ही सम्मान करते हैं।’
विज्ञापन


बोलने से नहीं हिचकिचाते : चैपल 
भारत को 2005-07 तक कोचिंग देने वाले ग्रेग चैपल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से विश्व क्रिकेट में मौजूदा सर्वश्रेष्ठ और सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके विचार काफी मजबूत होते हैं। वह इनके बारे में बोलने में भी हिचकिचाते नहीं हैं। वह अपने शब्दों पर बरकरार रहने में खुश रहते हैं। उन्हें टेस्ट क्रिकेट पसंद है। वह भारत के लिए खेल रहे हैं तो देश भी टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करेगा क्योंकि भारतीय क्रिकेट में उनकी बात का काफी महत्व है। अगर भारतीय कप्तान टेस्ट क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं लेते तो इसका असर पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed