{"_id":"5e07688a8ebc3e87c11d7556","slug":"australian-tour-is-gonna-very-challenging-for-indian-cricket-side-says-sourav-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल 2020 में भारतीय टीम के लिए कौन सा दौरा होगा सबसे मुश्किल, खुद बता रहे सौरव गांगुली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
साल 2020 में भारतीय टीम के लिए कौन सा दौरा होगा सबसे मुश्किल, खुद बता रहे सौरव गांगुली
Sat, 28 Dec 2019 08:06 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 28 Dec 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को अगले साल उसके घरेलू मैदान पर टेस्ट श्रृंखला में हराना 2018-19 के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि तब उनकी टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे दिग्गज मौजूद नहीं थे। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पिछले दौरे पर टेस्ट श्रृंखला जीतकर 71 साल के सूखे को खत्म किया था। उस समय स्मिथ और वार्नर गेंद से छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाए जाने के कारण टीम से बाहर थे।
विज्ञापन
गांगुली ने इंडिया टुडे के विशेष कार्यक्रम ‘इंस्पिरेशन’ में वार्नर और स्मिथ का जिक्र करते कहा, ‘मुझे लगता है कि यह (2020 टेस्ट श्रृंखला) टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि कोहली ने अपने लिए जो मानक तय किए है उस मुताबिक वह भी मानते होंगे कि 2018 की ऑस्ट्रेलियाई टीम उनके समय की सबसे मजबूत टीम नहीं थी।’
विज्ञापन
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप से शुरु होगा। पूर्व कप्तान ने कहा, ‘वह अक्टूबर में जिस चीज का सामना करने जा रहे है उसमें अधिक समय नहीं बचा है। यह अलग होने वाला है क्योंकि यह पूरी ताकत वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम है। उनके पास (भारत) ऐसी टीम है जो ऑस्ट्रेलिया को हरा सकती है। उन्हें बस खुद पर भरोसा रखना होगा।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैं इसका इंतजार कर रहा हूं, आपको पता है कि जब मैं कप्तान बना था तो यह मेरा लक्ष्य था कि सर्वश्रेष्ठ टीमों का सामना करूं और मुझे 2003 का ऑस्ट्रेलियाई दौरा याद है। हम शानदार टीम थे और इस टीम के पास भी ऐसा करने की क्षमता है।’
गांगुली की कप्तानी में भारत ने श्रृंखला को 1-1 से ड्रॉ कराया था लेकिन उस श्रृंखला में आस्ट्रेलिया टीम में ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वार्न शामिल नहीं थे। गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम के पास वह सब कुछ है जिससे वे ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हरा सकते है।
उन्होंने कहा, ‘उनके पास तेज गेंदबाज है, स्पिनर है , विराट कोहली की तरह का चैम्पियन खिलाड़ी है। रहाणे ने पिछले तीन-चार महीने पर शानदार प्रदर्शन किया है और अब रोहित शर्मा पारी का आगाज कर रहे।’
भारतीय टीम 2018 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला हार गयी थी लेकिन गांगुली को उम्मीद है कि टीम जब अगली बार वहां जाएगी तब अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि वे इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला जीतेंगे।’