फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian PM Scott morrison announces State Funeral for Shane Warne

Shane Warne: राजकीय अंतिम संस्कार के साथ विदा होंगे शेन वॉर्न, मेलबर्न में बनेगा शेन वॉर्न स्टैंड

Sat, 05 Mar 2022 11:56 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 11:56 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन ने कहा है कि शेन वॉर्न को राजकीय अंतिम संस्कार के साथ विदा किया जाएगा। मॉरिशन ने इस महान क्रिकेट खिलाड़ी के निधन पर दुख जताया। 
 

विज्ञापन
Australian PM Scott morrison announces State Funeral for Shane Warne
शेन वॉर्न

विस्तार

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न को अंतिम संस्कार ऑस्ट्रेलिया के राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में ग्रेट साउदर्न स्टैंड का नाम बदलकर शेन वॉर्न के नाम पर रखा जाएगा। शुक्रवार के दिन वॉर्न बेहोशी की हालत में मिले थे, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। वॉर्न ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वो टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने में वॉर्न का अहम योगदान है। वो दुनिया के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार विकेट लिए। 
विज्ञापन


स्कॉट मॉरिसन ने शेन वॉर्न के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि शेन वॉर्न के निधन से ऑस्ट्रेलियाई फैंस दुखी और आहत हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा। उन्होंने कहा "वो हमारे देश के सबसे महान खिलाड़ियों में एक थे। उनका मजाक, उनकी लगन, उनका नजरिया ऐसा था कि सभी उनसे प्यार करें।" शेन वॉर्न के परिवार से बातचीत के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मॉरिशन ने शेन वॉर्न की तुलना महान डॉन ब्रेडमैन से की। 
विज्ञापन


विक्टोरिया के खेल मंत्री मार्टिन पकुला ने बताय कि जल्द से जल्द मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ग्रेट साउदर्न स्टैंड का नाम बदलकर शेन वॉर्न स्टैंड रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
शेन वॉर्न ने टेस्ट में 708 विकेट लिए हैं और 194 वनडे मैचों में 293 विकेट झटके हैं। बल्ले के साथ उन्होंने 3,154 टेस्ट रन बनाए। वनडे में उन्होंने 1,018 रन बनाए। वॉर्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरली धरन के नाम हैं। वॉर्न ने लेग स्पिन गेंदबाजी को नई पहचान दिलाई थी। 


विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहे
शेन वॉर्न अपने खेल के अलावा विवादों की वजह से भी बहुत सु्र्खियों में रहे थे। लिज हर्ले के साथ वॉर्न का अफेयर खूब चर्चा में रहा था। ये दोनों 2010 से 2013 के बीच साथ थे। इसके बाद दोनों ने अलग होने के फैसला किया था। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा गया था। वॉर्न ने कैलाहन से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed