{"_id":"5d5ada6a8ebc3e898b24d695","slug":"australian-pacer-mitchell-johnson-becomes-mcc-honourary-life-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर जानसन को एमसीसी की मानद सदस्यता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर जानसन को एमसीसी की मानद सदस्यता
Mon, 19 Aug 2019 10:50 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mitchell Johnson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जानसन को क्रिकेट के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का मानद आजीवन सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
क्लब ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ड्रॉ छूटे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान रविवार को यह घोषणा की। एमसीसी ने अपने ट्विटर पेज पर भी लिखा, 'एमसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज मिशेल जानसन को क्लब की मानद आजीवन सदस्यता सौंपने की घोषणा की है।'
विज्ञापन
जानसन ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 73 टेस्ट मैचों में 28.40 की औसत से 313 विकेट लिए। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से वह अभिभूत हैं। इस तेज गेंदबाज ने 2005 में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पदार्पण किया था और एक दशक तक खेलने के बाद 2015 में उन्होंने संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
वह ऑस्ट्रेलिया की 2007 और 2015 की विश्व कप विजेता टीमों के सदस्य रहे। जानसन ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 153 वनडे में 239 विकेट और 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 38 विकेट लिए।