{"_id":"840a993a-7fdf-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"australian-pacer-jackson-bird-back-to-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगारुओं को दोहरा धक्का, हार के साथ तेज गेंदबाज चोटिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारुओं को दोहरा धक्का, हार के साथ तेज गेंदबाज चोटिल
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 26 Feb 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत से मिली 8 विकेट की शर्मनाक हार के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और झटका लगा है। भारत दौरा खत्म होने से पहली ही टीम ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैक्सन बर्ड पीठ दर्द से पीड़ित हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने पीठ दर्द से पीड़ित जैकसन को वापस स्वदेश भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मेहमान टीम के डॉक्टर पीटर ब्रुकनर ने बताया कि तेज गेंदबाज जैक्सन बर्ड ने यह शिकायत की थी कि उनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द है। प्रारंभिक जाचं में दर्द के स्पष्ट होने पर टीम प्रबंधन बर्ड को चिकित्सीय सहायता के लिए स्वदेश भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह फैसला किया जाएगा कि वे टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने भारत आ पाएंगे या नहीं। उन्होंने बताया कि जब बर्ड ने पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की तो उनका शुरुआती उपचार किया गया, लेकिन ज्यादा आराम नहीं होने पर उन्हें वापस भेजने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 26 वर्षीय जैस्सन बर्ड ने अबतक 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 11 विकेट लिए हैं। भारतीय दौरे पर बोर्ड प्रेसिडेंट एलेवन के खिलाफ भी उन्होंने अभ्यास मैच खेला था।