{"_id":"5c38cc5bbdec22738d0b4b6c","slug":"australian-open-prajnesh-gunneswaran-qualifies-for-the-grand-slam-main-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य दौर में पहुंचे प्रजनेश गुणेश्वरन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य दौर में पहुंचे प्रजनेश गुणेश्वरन
Fri, 11 Jan 2019 10:33 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरूष एकल के मुख्य दौर में पहुंचकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने में सफल रहे। चेन्नई के 29 साल के इस खिलाड़ी ने तीसरे और अंतिम क्वालीफाइंग मैच में जापान के योसुके वतानुकि से पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए 6-7, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
प्रजनेश पिछले पांच साल में किसी ग्रैंडस्लैम के एकल मुख्य वर्ग में क्वालीफाई करने वाले सोमदेव देववर्मन और युकी भांबरी के बाद केवल तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। युकी ने 2018 में घुटने की चोट से पूर्व चारों ग्रैंडस्लैम में हिस्सा लिया था जबकि सोमदेव 2013 में अमेरिकी ओपन में आखिरी बार ग्रैंडस्लैम के मुख्य दौर में खेले थे।
विज्ञापन
इस जीत के बाद प्रजनेश ने पीटीआई से कहा, 'मेरे लिए यह काफी बड़ी सफलता है। पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में खेलूंगा। मैंने हमेशा यह सपना देखा था। मैं काफी खुश हूं और इसे जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है लेकिन यह निश्चित तौर पर काफी बड़ी बात है।'
विज्ञापन
क्वालीफाइंग में तीन मुकाबले जीतने के लिए प्रजनेश 40,000 ऑस्ट्रेलियाई डालर (लगभग 20 लाख रुपए) और ऑस्ट्रेलियाई ओपन का मुख्य वर्ग का पहले दौर का मुकाबला खेलने के लिए लगभग 75,000 ऑस्ट्रेलियाई डालर (लगभग 38 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि के हकदार होंगे जिससे 2019 के उनके सत्र का ज्यादातर खर्च निकल जाएगा।
प्रजनेश पहले दौर में विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज अमेरिका के फ्रांसेस तियाफोई के खिलाफ खेलेंगे और अगर वह इस मुकाबले को जीतते हैं तो दूसरे दौर में उनका सामना विम्बलडन के उपविजेता और पांचवीं वरीयता प्राप्त दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से हो सकता है। इनपुट-भाषा