फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2019: Rafael Nadal beats Stefanos Tsitsipas to reach final

ऑस्ट्रेलियन ओपनः नडाल 5वीं बार फाइनल में, ओसाका-क्वितोवा के बीच होगी खिताबी जंग

Thu, 24 Jan 2019 04:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 24 Jan 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Australian Open 2019: Rafael Nadal beats Stefanos Tsitsipas to reach final

स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने पिछले तीन साल में दूसरी और कुल पांचवीं बार साल के पहले ग्रैंड स्लैम में प्रवेश कर लिया। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने सेमीफानल में ग्रीक के स्टेफानोस सिटसिपास को एक घंटे 46 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-4, 6-0 से पराजित किया।

विज्ञापन


पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल तक सफर तय करने वाले ग्रीक के पहले खिलाड़ी बने 14वीं वरीय सिटसिपास ने बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर को चौथे दौर में मात देकर सनसनी फैला दी थी।
विज्ञापन


ग्यारह साल पहले (2009) में मेलबर्न में अपनी एकमात्र ट्रॉफी जीतने वाले नडाल ने लगातार 63 गेम तक अपनी सर्विस नहीं टूटने दी और फाइनल तक पहुंचने में एक भी सेट नहीं गंवाया। अब उनका सामना नोवाक जोकोविच या लुकास पोउली से होगा। नदाल अगर रविवार को खिताब जीत जाते हैं तो वह सभी ग्रैंड स्लैम दो या उससे अधिक बार जीतने वाले ओपन ईरा के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेलबर्न को मिलेगी नई मलिका

 मेलबर्न को नई मलिका मिलना तय है। जापान की युवा टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने अपना स्वप्निल सफर जारी रखते हुए गुरुवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दिग्गज सेरेना विलियम्स को हराकर यूएस ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले 21 वर्षीय ओसाका ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-2,4-6,6-4 से मात देकर लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

शनिवार को अब मेलबर्न में अपनी पहली ट्रॉफी के लिए चौथी वरीय ओसाका को चेक गणराज्य की ही 28 वर्षीय पेत्रा क्वितोवा की चुनौती से पार पाना होगा। दो बार की विंबलडन चैंपियन क्वितोवा ने अमेरिका की डेनियल कोलिंस को 7-6 (7-2), 6-0 से मात देकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2016 में चाकू से चोर के हमले में घायल होने के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई। 

यह मेरे लिए सब कुछ है। इसीलिए, मैं इतनी कड़ी मेहनत करती हूं ताकि मैं ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच सकूं। आखिरकार मैंने इतने बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रख लिया है। फाइनल में चाहे जो भी हो मैं उससे खुश ही रहूंगी। -पेत्रा क्तिवोवा

-05 साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचीं क्वितोवा। इससे पहले 2014 में उन्होंने विंबलडन जीता था
-02 बार लगातार किसी ग्रैंड सलैम के खिताबी मुकाबले में पहुंचीं ओसाका। उन्होंने पिछले सात यूएस ओपन जीता था 

जेनिफर के बाद ओसाका

पिछले साल यूएस ओपन जीतने के बाद लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली ओसाका अमेरिका की जेनिफर कैप्रियाती 2001 के बाद दूसरी खिलाड़ी हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली एशिया की दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले चीन की ली ना तीन बार (2011, 2013, 2014) में खिताबी मुकाबले में पहुंची और 2014 में जीती भी। 

चैंपियन के साथ नंबर वन भी 
इन दोनों खिलाड़ियों में से जिसके सिर ताज सजेगा उसी को नंबर एक की कुर्सी भी मिलेगी। सिमोना हालेप अगले हफ्ते जारी होने वाली रैंकिंग में नंबर एक रैंकिंग गंवा देंगी। नाओमी अभी चौथे और क्वितोवा छठे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed