{"_id":"61b09199f097bb03fb050a1e","slug":"australian-legend-donald-bradman-history-making-bat-up-for-auction-in-bradman-museum-in-bowral-in-the-nsw-southern-highlands","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉन ब्रैडमैन: दिग्गज बल्लेबाज के ऐतिहासिक बल्ले की होगी नीलामी, 87 साल पहले एशेज श्रृंखला में बनाया था कीर्तिमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डॉन ब्रैडमैन: दिग्गज बल्लेबाज के ऐतिहासिक बल्ले की होगी नीलामी, 87 साल पहले एशेज श्रृंखला में बनाया था कीर्तिमान
Wed, 08 Dec 2021 04:36 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 08 Dec 2021 04:36 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डोनाल्ड ब्रैडमैन का ऐतिहासिक बल्ला नीलामी के लिए रखा गया है। ब्रैडमैन ने 1934 की एशेज श्रृंखला के दौरान इसी बल्ले से दो तिहरा शतक लगाया था।
विज्ञापन
डॉन ब्रैडमैन
- फोटो : क्रिकेट 14
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डोनाल्ड ब्रैडमैन का ऐतिहासिक बल्ला नीलामी के लिए रखा गया है। ब्रैडमैन ने 1934 की एशेज श्रृंखला के दौरान इसी बल्ले से दो तिहरा शतक लगाया था। ब्रैडमैन ने सलामी बल्लेबाज बिल पोंसफोर्ड के साथ 451 रन की साझेदारी के दौरान भी इसी बल्ले का उपयोग किया था। यह बल्ला 1999 से एनएसडब्ल्यू दक्षिणी हाइलैंड्स में बोराल में ब्रैडमैन संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
ब्रैडमैन ने यह बल्ला 1934 में इंग्लैंड में पांचों टेस्ट मैच में उपयोग किया था। उन्होंने इस श्रृंखला में 758 रन बनाए थे। अपने करियर में 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाने वाले ब्रैडमैन ने इस श्रृंखला में इस बल्ले का इस्तेमाल करते हुए हैडिंग्ले में 304 और ओवल में 244 रन बनाए थे।
विज्ञापन
एबीसी.नेट.एयू की रिपोर्ट के अनुसार बल्ले के लिए कोई रिजर्व मूल्य नहीं रखा गया है। ब्रैडमैन का एक अन्य बल्ला इससे पहले 2018 में 110,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में बिका था।
विज्ञापन