फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian great Ricky Ponting has backed Jasprit Bumrah to step up as India captain in Rohit Sharma's absence

BGT: पोंटिंग ने रोहित की अनुपस्थिति में बुमराह को कप्तानी सौंपने का समर्थन किया, नेतृत्व को लेकर रखी राय

Sun, 10 Nov 2024 07:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 10 Nov 2024 07:59 PM IST
सार

ऐसी खबरें है कि रोहित निजी कारणों के चलते पर्थ में होने वाले पहले मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बाद रोहित ने खुद स्वीकार किया था कि वह पहले मैच में अपनी भागीदारी को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं हैं।

विज्ञापन
Australian great Ricky Ponting has backed Jasprit Bumrah to step up as India captain in Rohit Sharma's absence
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपने का समर्थन किया है। पोंटिंग का मानना है कि अगर नियमित कप्तान रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में नहीं खेल पाते हैं तो बुमराह को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन

ऐसी खबरें है कि रोहित निजी कारणों के चलते पर्थ में होने वाले पहले मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बाद रोहित ने खुद स्वीकार किया था कि वह पहले मैच में अपनी भागीदारी को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं हैं। अगर रोहित मैच में नहीं खेलते हैं तो टीम की अगुआई की जिम्मेदारी उपकप्तान बुमराह पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बुमराह के लिए आसान नहीं होगी कप्तानी'
पोंटिंग का कहना है कि बुमराह के लिए कप्तानी करना आसान नहीं होगा। आईसीसी के रिव्यू पॉडकास्ट के दौरान बुमराह के बारे में पोंटिंग ने कहा, हां, कप्तानी शायद उनके लिए सबसे मुश्किल काम है। मुझे लगता है कि पैट कमिंस के लिए भी यह हमेशा सवाल रहा था जब वह ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान बने थे। वह खुद कितनी गेंदबाजी करता है? वह खुद बहुत ज्यादा गेंदबाजी करेगा? क्या वह ज्यादा गेंदबाजी नहीं करेगा? लेकिन बुमराह जैसा अनुभवी खिलाड़ी उस समय को समझेगा जब उसे गेंदबाजी करने की जरूरत है।
विज्ञापन

पोंटिंग ने कहा कि 30 वर्षीय बुमराह के पास भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हुए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए काफी अनुभव है। उन्होंने कहा, भारतीय टीम में उसके लिए काफी सारे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं और मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप इस अनुभव का इस्तेमाल करें। भले ही आप कप्तान हों। सही समय पर सही सवाल पूछें क्योंकि चाहे हमने कितना भी क्रिकेट खेला हो, हम हमेशा सही नहीं होते। 

'बुमराह में मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की क्षमता'
खेल के लंबे प्रारूप में बुमराह अब भी भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बने हुए हैं और वह आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों सूची में तीसरे स्थान पर काबिज है। पोंटिंग का मानना है कि बुमराह में मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की काबिलियत है। उन्होंने कहा, बुमराह जैसे खिलाड़ी अतिरिक्त दबाव और जिम्मेदारी में अच्छा खेल दिखाते हैं। वैसे भी वह हमेशा लंबे समय से तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते रहे हैं। भले ही यह लाल गेंद का क्रिकेट हो, टी20 हो या फिर वनडे। वह मुख्य खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed