फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian fast bowler Josh Hazelwood waiting for IPL, said- I can leave the domestic league for this

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को IPL का इंतजार, कहा- इसके लिए घरेलू लीग भी छोड़ सकता हूं

Mon, 20 Jul 2020 10:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Jul 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Australian fast bowler Josh Hazelwood waiting for IPL, said- I can leave the domestic league for this
josh hazlewood

आईपीएल 2020 के आयोजन को लेकर भले ही अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है, लेकिन ऑस्टेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने संकेत दिया है कि वे ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह लीग औसत खिलाड़ियों को ‘काफी बेहतर’ बनाने में सफल रही है।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण क्रिकेट कैलेंडर प्रभावित हुआ है और हेजलवुड ने भी माना कि आईपीएल का संचालन करने वालों के लिए आयोजन की संभावना तलाशना ‘कठिन’ निर्णय होगा। हेजलवुड ने कहा, 'अभी कई चीजों का एक साथ आना बाकी है लेकिन आईपीएल कई खिलाड़ियों के जीवन में साल का अहम हिस्सा है। यह बिग बैश के साथ शायद दुनिया की सबसे मुश्किल टी-20 प्रतियोगिता हैं। आप इसमें टी-20 क्रिकेट खेलने के बारे में काफी कुछ सीखते है।’
विज्ञापन


उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, ‘आपने देखा होगा कि लोग इससे बेहतर खिलाड़ी बनते हैं। इसलिए इसमें बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं। ऐसे में हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तैयारी के तहत कुछ मैचों के लिए न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलना छोड़ सकते हैं। यह मुश्किल लेकिन व्यक्तिगत निर्णय होगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले टेस्ट की टीम से बाहर किए गए ब्रॉड ने इस फैसले की आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने कहा, ‘‘टीम में वापस आकर अच्छा लग रहा है। यह मौका मिलना ही था लेकिन जब आप नहीं खेल रहे होते तो निराश होना स्वाभाविक है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed