{"_id":"5c5bb8e7bdec2273970e4904","slug":"anil-kumble-took-10-wicket-in-a-test-inning-against-pakistan-on-7-december-1999","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज ही के दिन कुंबले ने रचा था इतिहास, टूटे जबड़े के साथ अकेले ही बजाया था पाकिस्तान का बैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आज ही के दिन कुंबले ने रचा था इतिहास, टूटे जबड़े के साथ अकेले ही बजाया था पाकिस्तान का बैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कुंबले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने 20 साल पहले आज ही के दिन (7 फरवरी) को टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। जम्बो ने यह कारनामा दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। 7 फरवरी 1999 को बनाया यह कीर्तिमान फैंस आज तक नहीं भूल पाए हैं।
2 of 5
anil kumble 10 wickets
इस टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाकर पाकिस्तान को 172 पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शानदार बल्लेबाजी की। साथ ही ओपनर सदगोपन रमेश (96) की बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 339 रन बनाए और मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 420 रन का लक्ष्य रखा।
3 of 5
anil kumble 10 wickets
पाकिस्तान की टीम यह मैच ड्रॉ कराने के लिए खेल रही थी, लेकिन कुंबले ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और भारतीय टीम को 212 रन से शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anil kumble 10 wickets
बेंगलुरु में जन्मे कुंबले के नाम 132 टेस्ट में कुल 619 विकेट दर्ज हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 271 मैचों में कुल 337 विकेट लिए। कुंबले के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 1136 विकेट हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कुंबले
कुंबले एक टेस्ट पारी में 10 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज और पहले भारतीय बने थे। उनसे पहले जिम लेकर ने एक टेस्ट पारी में सभी 10 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की थी। कुंबले ने मैच की पहली पारी में भी 4 विकेट लिए थे और वह कुल 14 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।