फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia winning trophies and Afghanistan hearts India bossing ICC rankings these cricket teams Dominate 2023

Year Ender 2023: ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी-अफगानिस्तान ने दिल जीते, रैंकिंग में भारत आगे; इन टीमों के नाम रहा 2023

Sun, 10 Dec 2023 05:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Dec 2023 05:42 PM IST
सार

भारतीय टीम ने साल 2023 में बेहतरीन खेल दिखाया और तीनों फॉर्मेट में यह टीम आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई है। हालांकि, भारतीय टीम दो मौकों पर ट्रॉफी जीतने से चूक गई।

विज्ञापन
Australia winning trophies and Afghanistan hearts India bossing ICC rankings these cricket teams Dominate 2023
भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ने 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन भारतीय टीम के लिए साल का सबसे मुश्किल दौरा बचा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका की धरती पर जीत हासिल करना भारत के लिए मुश्किल होगा। हालांकि, इस साल भारत ने हर फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसका असर आईसीसी रैंकिंग में भी दिखता है। भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में शीर्ष पर बनी हुई है, लेकिन आईसीसी ट्रॉफी जीतने का एक दशक लंबा सूखा अभी भी जारी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम दो ट्रॉफी जीतने में सफल रही। विश्व कप में अफगानिस्तान जैसी टीमों ने भी कमाल किया। आइए जानते हैं कि 2023 का साल टेस्ट खेलने वाली क्रिकेट टीमों के लिए कैसा रहा।
विज्ञापन

भारत

Australia winning trophies and Afghanistan hearts India bossing ICC rankings these cricket teams Dominate 2023
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने इस साल तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज में जीत के साथ साल की शुरुआत की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से अपने घर में टेस्ट सीरीज भी जीती, लेकिन वनडे में हार का सामना करना पड़ा। इस बीच टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। वेस्टइंडीज के दौरे में भारत ने तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया। आयरलैंड के खिलाफ बी टीम ने टी20 सीरीज भी जीती। एशिया कप में पाकिस्तान को हराने के साथ ही भारत ने फाइनल में श्रीलंका को रौंदते हुए खिताब अपने नाम किया। एशियाई खेलों में भी भारत ने स्वर्ण पदक जीता। वनडे विश्व कप में लगातार 10 मैच जीतकर भारत ने चैंपियन बनने की उम्मीद जगाई, लेकिन फाइनल में टीम इंडिया को निराशाजनक हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत के बाद अब भारत की कोशिश दक्षिण अफ्रीका दौरे में जीत हासिल करने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया

Australia winning trophies and Afghanistan hearts India bossing ICC rankings these cricket teams Dominate 2023
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया टीम ने हर सीरीज अपने नाम नहीं की, लेकिन अहम मुकाबलों को जीतने में यह टीम सफल रही। ऑस्ट्रेलिया ने इस साल दो आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की और दोनों बार फाइनल में भारत को हराया। पहले जून में कंगारू टीम टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम करने में सफल रही फिर नवंबर में वनडे विश्व कप भी जीता। द्विपक्षीय सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया को भारत में टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी, लेकिन वनडे सीरीज में जीत मिली। इसके बाद इंग्लैंड में एशेज सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूटी। इस वजह से एशेज ट्रॉफी कंगारू टीम के पास बनी रही, क्योंकि पिछली सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीती थी। विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने वाली कंगारू टीम वनडे सीरीज हार गई और विश्व कप में भी खराब शुरुआत की, लेकिन लगातार नौ मैच जीतकर दमदार वापसी की और ट्रॉफी भी अपने नाम की। अंत में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हार मिली, लेकिन इसमें कई अहम खिलाड़ी नहीं थे। अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने की होगी।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका

Australia winning trophies and Afghanistan hearts India bossing ICC rankings these cricket teams Dominate 2023
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के लिए भी यह साल काफी बेहतर रहा। यह टीम विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही, लेकिन एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के साथ साल की शुरुआत करने वाली अफ्रीकी टीम ने वेस्टइंडीज को तीनों फॉर्मेट में हराया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद वनडे सीरीज जीती और विश्व कप में भी शानदार शुरुआत की। कई रिकॉर्ड बनाते हुए यह टीम सेमीफाइनल में पहुंची, लेकिन यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। अब यह टीम भारत के खिलाफ सीरीज जीतने की तैयारी में जुटी हुई है।

न्यूजीलैंड

Australia winning trophies and Afghanistan hearts India bossing ICC rankings these cricket teams Dominate 2023
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
हमेशा की तरह न्यूजीलैंड की टीम ने इस साल भी अच्छा प्रदर्शन किया। वनडे विश्व कप में यह टीम सेमीफाइनल तक पहुंची, लेकिन मेजबान भारत से हारकर ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान में वनडे सीरीज जीतने के साथ साल की शुरुआत की थी। इसके बाद भारत से वनडे और टी20 सीरीज हार गई, लेकिन इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज और श्रीलंका से तीनों फॉर्मेट में सीरीज जीती। पाकिस्तान जाकर टी20 सीरीज में बराबरी की, लेकिन वनडे में हार झेलनी पड़ी। इंग्लैंड से भी टी20 सीरीज में बराबरी की, लेकिन वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी। बांग्लादेश में वनडे सीरीज जीतने के बाद विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। अब यह टीम बांग्लादेश के दौरे में कमाल करने की कोशिश करेगी।

अफगानिस्तान

Australia winning trophies and Afghanistan hearts India bossing ICC rankings these cricket teams Dominate 2023
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान के लिए 2023 का साल बेहद शानदार रहा। इस टीम ने कोई खिताब नहीं जीता, लेकिन विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बढ़ाया और कमजोर टीम का टैग खत्म किया। यूएई के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत के बाद पाकिस्तान से भी टी20 सीरीज जीती। श्रीलंका से वनडे सीरीज हारे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ जीते। टी20 में बांग्लादेश और वनडे में पाकिस्तान से हारने के बाद एशिया कप में भी सभी मैच गंवा दिए, लेकिन एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। वनडे विश्व कप में इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नीदरलैंड पर जीत के बाद सेमीफाइनल की उम्मीदें जगाई, लेकिन अहम मैच हार गई। विश्व कप में अफगानिस्तान ने कमजोर टीम का टैग खत्म किया। अब यह टीम भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से साल की शुरुआत करना चाहेगी।

पाकिस्तान

Australia winning trophies and Afghanistan hearts India bossing ICC rankings these cricket teams Dominate 2023
पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा। वनडे विश्व कप में टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ हार के चलते बाबर आजम को तीनों फॉर्मेट में कप्तानी छोड़नी पड़ी। साल की शुरुआत में यह टीम न्यूजीलैंड से वनडे और अफगानिस्तान से टी20 सीरीज हार गई। न्यूजीलैंड से टी20 सीरीज बराबरी पर छूटी, लेकिन वनडे में जीत मिली। श्रीलंका को टेस्ट और अफगानिस्तान को वनडे में हराया, लेकिन एशिया कप में यह टीम भारत और श्रीलंका से हार के चलते सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई। एशियाई खेलों में भी पाकिस्तान कुछ खास नहीं कर सका। वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ हार के चलते पाकिस्तान अंतिम चार में भी नहीं पहुंच सका। अब यह टीम ऑस्ट्रेलिया में दमदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगी।

बांग्लादेश

Australia winning trophies and Afghanistan hearts India bossing ICC rankings these cricket teams Dominate 2023
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2023 में बांग्लादेश की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। लगभग अपने आधे मैच जीतने वाली बांग्लादेश की टीम को अहम मैचों में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से हारने के बाद इस टीम ने अफगानिस्तान और आयरलैंड को हराया। हालांकि, एशिया कप और विश्व कप में इस टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी बांग्लादेश को हार झेलनी पड़ी। अब यह टीम 2023 में नई शुरुआत करने की कोशिश करेगी।

श्रीलंका

Australia winning trophies and Afghanistan hearts India bossing ICC rankings these cricket teams Dominate 2023
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंकाई टीम के लिए 2023 का साल बेहद खराब रहा। अंदरूनी विवादों की वजह से आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया। वहीं, पूरे साल टीम का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। यह टीम लगातार गर्त में जा रही और वेस्टइंडीज की तरह बड़ी टीम का टैग लगभग खो चुकी है। इस साल श्रीलंका को पहले भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज गंवानी पड़ी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में हार मिली। आयरलैंड से टेस्ट और अफगानिस्तान से वनडे सीरीज जीतने के बाद श्रीलंका ने विश्व कप के क्वालिफाइंग मैच भी जीते, लेकिन बड़ी टीमों के खिलाफ हमेशा निराश किया। एशिया कप और विश्व कप में यह टीम कोई चुनौती नहीं पेश कर पाई। अब श्रीलंका की कोशिश अपनी अंदरूनी समस्याएं खत्म कर आईसीसी की नियमित सदस्यता हासिल करने की होगी और टीम अपने प्रदर्शन में भी सुधार करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed