फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia vs pakistan 17th match preview icc cricket world cup 2019 

रफ्तार की धार दिखाने को बेताब आमिर, पाक के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी 

Tue, 11 Jun 2019 10:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 11 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
australia vs pakistan 17th match preview icc cricket world cup 2019 
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व कप मुकाबले में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को बेताब होंगे। समरसेट काउंटी के मैदान में ही तीन साल पहले आमिर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी की थी। 

विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण 2010 में तत्कालीन कप्तान सलमान बट के कहने पर आमिर और आसिफ को नोबॉल फेंकने पर पांच साल का प्रतिबंध लगा था। इसी सीजन में हेडिंग्ले टेस्ट में आमिर ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए थे और ऑस्ट्रेलिया को 88 रन पर आउट कर दिया था। जब 2016 में आमिर ने इंग्लैंड में प्रथम श्रेणी में वापसी की तो समरसेट के खिलाफ 36 रन देकर तीन विकेट लिए। इसमें इंग्लैंड के पूर्व ओपनर मार्क्स ट्रेस्कोथिक का विकेट भी शामिल था। 
विज्ञापन


इस विश्व कप से पहले इंग्लैंड में वनडे सीरीज से पहले उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 14 मैचों में पांच विकेट लिए थे। आमिर ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बारिश के कारण धुले मैच में गेंदबाजी नहीं की। बाकी चार मैचों में वह चिकन पॉक्स होने के कारण नहीं खेले और मेजबान टीम ने सीरीज 4-0 से अपने नाम की थी। पहले आमिर विश्व कप टीम में नहीं थे लेकिन बाद में 27 वर्षीय खिलाड़ी ने टीम में जगह बना ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आमिर का विश्व कप का पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था जिसमें टीम 105 रन पर ढेर हो गई थी लेकिन आमिर ने 26 रन पर तीन विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया था। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ जब टीम 14 रन से जीती तब उन्होंने 67 रन देकर दो विकेट लिए थे।

श्रीलंका के खिलाफ पाक का मुकाबला बारिश से धुल गया। पिछले चौदह मैचों में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मुकाबला जीता है। यह जीत जनवरी 2017 में मेलबर्न में मिली थी जिसमें मोहम्मद हफीज ने 72 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ हफीज ने 84 रन की पारी खेली।  

पाक कप्तान सरफराज अहमद ने कहा, 'यह ठीक है कि हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ज्यादा मैच नहीं जीते लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ भी यही स्थिति थी। इंग्लैंड पर जीत से हमारा मनोबल बढ़ा है। हम आक्रामक अंदाज में खेलेंगे।'

विश्व कप में आमने-सामने 
कुल मैच : 09
ऑस्ट्रेलिया जीत : 05
पाक जीत : 04

ओवरऑल रिकॉर्ड 
कुल वनडे मैच : 103
पाकिस्तान : 32
ऑस्ट्रेलिया : 67
बेनतीजा : 03
टाई : 01 

इंग्लैंड को हरा सकते हैं तो ऑस्ट्रेलिया को भी : हफीज 

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अपनी टीम से कहा है कि वह इंग्लैंड पर जीत से मिले आत्मविश्वास को लेकर मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने के लिए उतरे। इस 38 वर्षीय बल्लेबाज की 62 गेंदों पर खेली गयी 84 रन की पारी से पाकिस्तान ने नॉटिंगम में इंग्लैंड को 14 रन से हराया था।

हफीज ने कहा, मेरा मानना है कि सभी 10 टीमों को हराया जा सकता है। अगर आप इंग्लैंड पर गौर करो तो वे अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहे हैं और लोगों को लगता था कि उसे हराना मुश्किल है। अगर आप हमारे अगले प्रतिद्वंद्वी (ऑस्ट्रेलिया) की बात करते हो तो वे भी अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन उन्हें भी हराया जा सकता है। भारत ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed